फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: सांप को देखते ही क्यों भड़क जाता है नेवला, जानिए क्या है सदियों से चली आ रही इस दुश्मनी की वजह

Fri, 13 Jan 2023 03:59 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सांप और नेवला के बीच क्यों है कट्टर दुश्मनी? - फोटो : istock
Why Snakes-Mongoose are Enemies: इंसानों के बीच दुश्मनी होना आम हैं, जो उनके बात-व्यवहार की वजह से होती है। लेकिन आपने देखा होगा कि कुछ जानवरों के बीच भी कट्टर दुश्मनी होती है जो खुद कुदरत ने बनाकर भेजी है। इसमें मोर और सांप, चूहे और बिल्ली की दुश्मनी मशहूर हैं। वहीं सांप और नेवले के बीच भी दुश्मनी होती है। आपने भी कभी न कभी इनको आपस में लड़ते हुए देखा होगा। सांप और नेवले की लड़ाई में कफी सांप बाजी मार ले जाता है तो कभी नेवला भारी पड़ता है। हालांकि, ज्यादातर सांप नेवले के आगे अधिक देर तक टिक नहीं पाता है। लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा है कि आखिर सांप और नेवले (Reason Behind Snakes and Mongoose Fight) के बीच की दुश्मनी के पीछे की वजह क्या है? अगर आप इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो आइए आपको बताते हैं आखिर इस खूनी लड़ाई के पीछे क्या वजह है।
विज्ञापन

2 of 5
सांप और नेवला के बीच क्यों है कट्टर दुश्मनी? - फोटो : istock
सांप और नेवला के बीच क्यों है कट्टर दुश्मनी?
सांप और नेवले की लड़ाई देखने के बाद सभी के मन में ये सवाल जरूर आता है कि आखिर इन दोनों के बीच किस बात की दुश्मनी है। ऐसे में लोग इंटरनेट पर भी ये सर्च करने की कोशिश करते हैं कि सांप और नेवले के बीच दुश्मनी क्यों है? जिस पर अलग-अलग तरह के जवाब भी मिलते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
सांप और नेवला के बीच क्यों है कट्टर दुश्मनी? - फोटो : Wildlife SOS
ऐसे में कुछ यूज़र्स ने बताया कि सांप और नेवला प्राकृतिक तौर पर दुश्मन हैं। दोनों एक दूसरे को इसलिए मारना चाहता है ताकि वो खुद जिंदा रह सके। लेकिन असल में इन दोनों जानवरों के बीच दुश्मनी इस बात को लेकर है कि सांप हमेशा नेवले के बच्चों का शिकार कर लेता है क्योंकि उसे ये खाने के तौर पर काफी पसंद होते हैं। यही कारण है कि नेवला अपने बच्चों की रक्षा के लिए सांप को देखते ही उसपर हमला कर देता है।

4 of 5
सांप और नेवला के बीच क्यों है कट्टर दुश्मनी? - फोटो : istock
नेवले पर असर नहीं करता सांप का जहर?
कई लोगों में इस तरह की भ्रांति है कि भारतीय भूरे रंग वाले नेवले पर सांप के ज़हर का कोई असर नहीं होता है। लेकिन असल में ये सच नहीं है। अगर सांप नेवले को काट ले, तो उस पर जहर का असर कुछ समय बाद होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांप और नेवला के बीच क्यों है कट्टर दुश्मनी? - फोटो : istock
ऐसा इसलिए होता है कि क्योंकि नेवले के शरीर में एसिट्लोक्लिन रिफ्लेक्स होता है, जो सांप के जहर में मौजूद न्यूरोटॉक्सिन से उसे बचा लेता है। हालांकि नेवला सांप से अधिक फुर्तीला होता है, ऐसे में वह कई मामलों में सांप से खुद को बचा भी लेता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें