फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Interesting Facts: आखिर क्यों दिखता है समुद्र नीला और कब बदल जाता है इसका रंग? जानिए इसका रहस्य

Thu, 30 Apr 2026 01:32 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Why Ocean Water Is Blue In Colour: अक्सर लोग मानते हैं कि समुद्र का रंग आसमान की परछाई है, लेकिन असल सच्चाई इससे कहीं ज्यादा दिलचस्प है। यह रंग प्रकृति और विज्ञान के खास मेल का नतीजा है, जिसमें सूरज की रोशनी, पानी के गुण और प्रकाश का बिखराव अहम भूमिका निभाते हैं। आइए इसे समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
क्यों दिखता है समुद्र नीला? - फोटो : AI
Why Ocean Water Is Blue: समुद्र किनारे खड़े होकर जब दूर तक फैले नीले पानी को देखते हैं, तो मन में एक सवाल जरूर उठता है, क्या ये रंग आसमान की वजह से नीला है? बचपन से हममें से कई लोग यही मानते आए हैं कि समुद्र का नीला रंग आसमान की परछाई की वजह से नजर आता है। लेकिन क्या ये सही है, आइए इसके पीछे की दिलचस्प वजह को समझते हैं।  

Railway Track: ये है भारत का अनोखा रेलवे ट्रैक, जहां समुद्र के बीच दौड़ती है ट्रेन
Interesting Facts: क्यूट दिखने वाला ये जानवर असल में है बेहद खतरनाक, जानें जेब्रा से क्यों डरते हैं शिकारी

असल में क्यों दिखता है समुद्र नीला?
समुद्र का रंग आसमान पर निर्भर नहीं करता, बल्कि यह पूरी तरह विज्ञान का खेल है। दरअसल सूरज की रोशनी हमें भले ही सफेद नजर आती हो, लेकिन उसमें सात रंग छिपे होते हैं, लाल से लेकर बैंगनी तक। इन सभी रंगों की तरंगदैर्ध्य (वेवलेंथ) अलग-अलग होती है।
विज्ञापन

2 of 5
असल में क्यों दिखता है समुद्र नीला? - फोटो : Adobe Stock
जब यह रोशनी समुद्र के पानी में प्रवेश करती है, तो पानी के अणु सबसे पहले लंबी तरंगदैर्ध्य वाले रंगों, जैसे लाल, नारंगी और पीले को सोख लेते हैं। ये रंग ज्यादा गहराई तक पहुंच ही नहीं पाते और जल्दी खत्म हो जाते हैं। इसके उलट, नीली और बैंगनी रोशनी की तरंगें छोटी होती हैं, इसलिए ये पानी के अंदर काफी दूर तक चली जाती हैं।

फिर ये नीली रोशनी पानी के अणुओं और छोटे कणों से टकराकर चारों ओर फैल जाती है, जिसे स्कैटरिंग कहा जाता है। यही बिखरी हुई नीली रोशनी हमारी आंखों तक पहुंचती है और हमें समुद्र नीला नजर आता है।
विज्ञापन

3 of 5
फिर लोग कंफ्यूज क्यों होते हैं? - फोटो : Freepik
फिर लोग कंफ्यूज क्यों होते हैं?
दरअसल, आसमान भी नीला इसी तरह की प्रक्रिया, 'रेली स्कैटरिंग' की वजह से दिखता है। इसलिए लोगों को लगता है कि समुद्र का रंग भी उसी का प्रतिबिंब है, जबकि ऐसा नहीं है।
 

4 of 5
क्यों दिखता है समुद्र नीला? - फोटो : Freepik
अगर पानी साफ और गहरा हो, तो नीला रंग और भी गहरा दिखेगा। लेकिन अगर उसमें मिट्टी, प्लैंकटन या दूसरे कण मिले हों, तो समुद्र का रंग हरा, भूरा या कभी-कभी लाल भी नजर आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्यों दिखता है समुद्र नीला? - फोटो : Adobe Stock
वहीं अगर आप एक गिलास में पानी भरकर देखें, तो वह बिल्कुल रंगहीन लगेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि पानी की मात्रा कम होती है और रोशनी को सोखने या बिखरने का मौका नहीं मिलता।

तो अगली बार जब आप समुद्र के किनारे खड़े हों, तो याद रखिए, उसका नीला रंग आसमान की छाया नहीं, बल्कि प्रकृति और विज्ञान की खूबसूरत जुगलबंदी है।

Viral Video: यहां 2-3 हफ्ते की छुट्टी पर जाना है आम, शख्स ने बताई विदेश में भारतीयों के रुकने की वजह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें