फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर खदानों से सोना निकालना इतना मुश्किल क्यों होता जा रहा है?

Tue, 08 Dec 2020 09:21 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सोना का खदान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
कोविड-19 महामारी के दौर में सोने के दाम आसमान छूने लगे। अचानक सोने की कीमत में उछाल आया। पिछले साल ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के उत्पादन में एक प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। सोने के उत्पादन में आई ये पिछले एक दशक की सबसे बड़ी गिरावट है। कुछ जानकारों का तर्क है कि खदानों से सोना निकालने की सीमा अब पूरी हो चुकी है। जब तक सोने की खदानों से खनन पूरी तरह से बंद नहीं किया जाएगा, सोने का उत्पादन गिरता रहेगा।
विज्ञापन

2 of 7
सोना का खदान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
सोने के ऊंचे दाम होने की वजह भी यही है कि अमेजन के जंगलों में सोने की खदानों में बड़े पैमाने पर अवैध खनन का काम हुआ है। सोने की कीमत में उछाल भले ही आ गया हो, लेकिन इसकी मांग में कोई कमी नहीं आई है। CFR इक्विटी रिसर्च के एक्सपर्ट जानकार मैट मिलर का कहना है कि सोने की जितनी मांग इन दिनों है, उससे ज्यादा पहले कभी नहीं थी।

मिलर के मुताबिक दुनिया में पाए जाने वाले कुल सोने का लगभग आधा हिस्सा जूलरी बनाने में इस्तेमाल होता है। इसमें वो हिस्सा शामिल नहीं है, जो जमीन में दफन है। बाकी बचे आधे सोने में से एक चौथाई केंद्रीय बैंकों से नियंत्रित किया जाता है जबकि बाकी का सोना निवेशकों या निजी कंपनियों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 7
सोना का खदान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
सोना - भरोसेमंद संपत्ति
मिलर का कहना है कि कोविड-19 की वजह से पूरे विश्व का आर्थिक तंत्र चरमरा गया है। अमेरिकी डॉलर से लेकर रुपया तक कमजोर हुआ है। लगभग सभी देशों के सरकारी खजाने का बड़ा हिस्सा महामारी नियंत्रण पर खर्च हो रहा है। करंसी की छपाई के लिए भारी रकम उधार ली जा रही है। जानकारों का कहना है कि इसी वजह से करंसी का मूल्य ज्यादा अस्थिर हो गया है। वहीं दूसरी ओर निवेशक सोने को भरोसेमंद संपत्ति मानते हैं।

4 of 7
सोना का खदान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना महामारी ने सोने के खनन कार्य को भी प्रभावित किया है। निकट भविष्य में इसकी आपूर्ति बढ़ने की संभावना भी नहीं है। मिलर का कहना है कि सोने की मांग अभी इसी तरह बढ़ती रहेगी और बाजार में अभी जो सोना आ रहा है वो ज्यादातर रिसाइकिल किया हुआ है। मिलर तो यहां तक कहते हैं कि आने वाले समय में रिसाइकिल सोना, सोने के सिक्के यहां तक कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के सर्किट बोर्ड में इस्तेमाल होने वाला सोना भी भविष्य में इस धातु का एक महत्वपूर्ण स्रोत बन जाएगा। एक रिसर्च से पता चलता है कि पिछले 20 वर्षों में सोने की जितनी आपूर्ति हुई है, उसका 30 फीसद हिस्सा रिसाइकिलिंग से ही आया है।
विज्ञापन

5 of 7
सोना का खदान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
खनन का विरोध
सोने की रिसाइकिलिंग में कुछ जहरीले रसायनों का इस्तेमाल होता है, जो पर्यावरण के लिए घातक हैं। फिर भी ये सोने के खनन की प्रक्रिया से कम ही घातक है। जर्मनी की गोल्ड रिफाइनरी की हालिया रिसर्च बताती है कि एक किलो सोना रिसाइकल करने में 53 किलो या उसके आसपास कार्बन डाईऑक्साइड निकलती है। जबकि खान से इतना ही सोना निकालने में 16 टन या उसके बराबर कार्बन डाईऑक्साइड निकलती है।
विज्ञापन

6 of 7
सोना का खदान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
सोने के खनन से पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए दुनिया भर में जहां कहीं भी सोने की खाने हैं, वहां के स्थानीय लोग इसके खनन का विरोध करते हैं। इस विरोध की वजह से भी सोने के उत्पादन में भारी कमी आ रही है। मिसाल के लिए चिली में पास्कुआ-लामा खदान में खनन का काम इसलिए रोक दिया गया कि वहां के स्थानीय पर्यावरण संरक्षक कार्यकर्ता विरोध करने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सोना का खदान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
इसी तरह उत्तरी आयरलैंड के देश टाइरोन में लोग सड़कों पर उतर आए। इस इलाके में सोने की खदानें हैं। कई कंपनियां यहां प्रोजेक्ट शुरू करना चाहती हैं। लेकिन, स्थानीय कार्यकर्ता इसका लगातार विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि खनन से इलाके को जो नुकसान होगा, उसकी भरपाई स्थानीय लोगों को करनी पड़ेगी। हालांकि, इस इलाके में पिछले तीस साल से लोग रोजगार की कमी से जूझ रहे हैं। कंपनी ने उन्हें रोजगार के साथ अन्य सुविधाएं देने का वादा किया है, फिर लोग राजी नहीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें