इंसानों में एक से नहीं होते फिंगरप्रिंट
- फोटो : Pixabay
हाथ जल जाए फिर भी फिंगर प्रिंट नहीं मिटते
आजकल लोग अपने हर महत्वपूर्ण दस्तावेज को अपने फ्रिंगरप्रिंट से लॉक करके रखते हैं। स्कूल, कॉलेज, दफ्तर में भी हाजिरी के लिए फिंगरप्रिंट का ही इस्तेमाल होता है। इससे ये पता चलता है कि हाजिरी उसी व्यक्ति की लगी है जिसके ये फिंगरप्रिंट हैं। ये फिंगरप्रिंट इतने गहरे होते हैं कि अगर हमारे हाथ जल जाए या इनपर एसिड गिर जाए तब भी ये हमारे हाथों से नहीं मिटते हैं। अगर हमारे हाथो में किसी तरह का कोई घाव भी हो जाए तो फिंगरप्रिंट नहीं मिट सकते हैं। अगर हमारे हाथों में किसी तरह की समस्या आती है और फिंगरप्रिंट गायब हो जाते हैं। कुछ ही समय के बाद ये दोबारा वापस उसी जगह पर आ जाते हैं।