फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब गजब: समुद्री लुटेरे अपनी एक आंख पर क्यों बांधते हैं पट्टी, जानिए इसके पीछे की वजह

Tue, 08 Feb 2022 07:12 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एक आंखों पर पट्टी क्यों बांधते हैं समुद्री लुटेरे - फोटो : Pixabay
हम सभी ने समुद्री लुटेरों से जुड़ी हुई कई कहानियां और किस्से सुने होंगे। इनको हमने फिल्मों, कार्टूनों में भी देखा होगा। इन समुद्री लुटेरों की वेशभूषा ही अलग होती है। सर पर एक बड़ी सी टोपी, अजीबोगरीब कपड़े और एक आंख पर पट्टी बंधी होती है। एक हॉलीवुड की बहुत ही प्रसिद्ध मूवी है पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन। इस मूवी में समुद्री लुटेरे का किरदार मशहूर हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप ने निभाया है, लेकिन कभी आपने सोचा है कि आखिर ये लुटेरे अपनी एक आंख पर हमेशा पट्टी क्यों बांधते हैं। दरअसल, आंखें हमारी शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं। इसकी मदद से हम दुनिया को देख सकते हैं। ऐसे में जब समुद्री जहाज उजाले से अंधेरे की तरफ जाता है तो उस अंधेरे में भी साफ देखा जा सके इसके लिए वो एक आंख पर पट्टी बांधते है। लेकिन, इसके पीछे एक विज्ञान काम करता है। आइए जानते हैं कि आखिर ये विज्ञान का कौन सा सिद्धांत है.........
विज्ञापन

2 of 5
एक आंखों पर पट्टी क्यों बांधते हैं समुद्री लुटेरे - फोटो : Istock
अब बात करते हैं कि आखिर इसके पीछे का विज्ञान क्या है? दरअसल, इंसान जब उजाले से अंधेरे की तरफ जाते हैं तो हमारी पुतलियां सामान्य के मुकाबले फैल जाती हैं। ऐसा इसलिए होता है ताकि आंखों को ज्यादा से ज्यादा मात्रा में प्रकाश मिल सके जिससे अंधेरे में भी आसानी से देखा जा सके, लेकिन जब इंसान अंधेरे से उजाले की तरफ आता है तो आंखों की पुतलियां न तो फैलती है और न ही सिकुड़ती हैं। उस समय आंखे सामान्य हो जाती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
एक आंखों पर पट्टी क्यों बांधते हैं समुद्री लुटेरे - फोटो : Pixabay
ऐसे में समुद्री लुटेरों को महीनों तक समुद्र में जहाज पर यात्रा करनी होती है। इस दौरान उन्हें बार-बार डेक पर जाना होता है। ऐसे में जहाजों में जहां सामान रखे जाते हैं वो काफी अंधरे वाली जगह होती है। ऐसे में जब लुटेरे डेक में घुसते हैं तो अपने आंखों पर से लाल या काली पट्टी हटा लेते हैं। 

4 of 5
एक आंखों पर पट्टी क्यों बांधते हैं समुद्री लुटेरे - फोटो : Pixabay
वह ऐसा इसलिए करते हैं कि सामानों को देखने में उन्हें कोई परेशानी न हो। इन्हें अपनी आंखों पर पट्टी बांधने का ये फायदा होता है कि जब वे उजाले से अंधेरे में जाते हैं तो उनकी आंखों की पुतली को फैलने में ज्यादा समय नहीं लगता, क्योंकि उनकी एक आंख तो पहले से अंधेरे में होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक आंखों पर पट्टी क्यों बांधते हैं समुद्री लुटेरे - फोटो : Istock
समुद्र में यात्रा के दौरान आंखों पर पट्टी बांधने का नियम बहुत पुराना है। इस नियम की वजह से दुश्मन से लड़ने के लिए लुटेरों को अपनी दोनों आंखों को अंधेरे और प्रकश के लिए तैयार रखना पड़ता है। हालांकि दिन में पट्टी बांधने की ज्यादा जरूरत होती है, क्योंकि रात में तो अपने आप ही चारों तरफ अंधेरा रहता है जिससे आंखों की पुतलियों पर ज्यादा भार नहीं होता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें