What X Mark on the Last Coach Indicates: भारत में ट्रेन का सफर सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने का जरिया नहीं, बल्कि एक अनुभव है। भीड़, चाय की आवाजें, खिड़की से भागते नजारे, इन सबके बीच हम अक्सर कई छोटी-छोटी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं। उन्हीं में से एक है ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर बना बड़ा-सा ‘X’ का निशान। आपने इसे कई बार देखा होगा, लेकिन शायद ही कभी इसके पीछे की असली वजह के बारे में सोचा हो।
ज्यादातर लोग इसे ट्रेन की डिजाइन का हिस्सा मानकर अनदेखा कर देते हैं, जबकि हकीकत में यह निशान यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा एक बेहद अहम संकेत है। भारतीय रेलवे इसे एक खास उद्देश्य से इस्तेमाल करता है, ताकि ट्रेन की पूरी यात्रा सुरक्षित बनी रहे।