गोल्फ बॉल पर छोटे-छोटे गड्ढे क्यों होते हैं?
- फोटो : adobestock
गोल्फ बॉल पर छोटे-छोटे गड्ढे क्यों होते हैं?
अगर आपने कभी गोल्फ बॉल को ध्यान से देखा हो, तो उस पर बने छोटे-छोटे गड्ढे जरूर नजर आए होंगे। ये सिर्फ डिजाइन नहीं, बल्कि इसके पीछे ठोस विज्ञान काम करता है। दरअसल, ये गड्ढे हवा के साथ बॉल के व्यवहार को बदल देते हैं।
जब बॉल हवा में उड़ती है, तो ये गड्ढे उसकी सतह के चारों ओर हवा की एक पतली परत (बाउंड्री लेयर) बनाए रखते हैं। इससे हवा बॉल के पीछे तक चिपकी रहती है और अचानक अलग नहीं होती। नतीजा यह होता है कि बॉल पर लगने वाला खिंचाव (ड्रैग) कम हो जाता है और वह ज्यादा दूरी तय कर पाती है।