मिट्टी खाने की यह समस्या न सिर्फ बच्चों में बल्कि वयस्कों में भी देखी जाती है। हालांकि यह समस्या एक से सात साल के आसपास के बच्चों में ज्यादा होती है। दरअसल, बच्चों में कुछ विशेष प्रकार के पौष्टिक तत्वों, जैसे-आयरन, जिंक आदि की कमी के कारण ही मिट्टी जैसी अजीबोगरीब चीजें खाने की इच्छा पैदा होती है।