Interesting Facts: फल हमारे रोजमर्रा के खान-पान का अहम हिस्सा हैं, लेकिन हर फल की अपनी एक खास पहचान होती है। कोई स्वाद के लिए पसंद किया जाता है, तो कोई सेहत के लिए। जब बात स्वाद की आती है तो आम को ‘फलों का राजा’ कहा जाता है, वहीं सेहत के मामले में सेब का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है। यही वजह है कि बचपन से हम एक लाइन सुनते आए हैं, “रोज एक सेब खाओ, डॉक्टर से दूर रहो।”
लेकिन क्या आपने कभी इस आम से दिखने वाले सेब के पीछे छुपे एक दिलचस्प राज पर ध्यान दिया है? शायद नहीं। आज हम आपको सेब से जुड़ी एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।