फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Most Venomous Snake: किस देश में पाया जाता है दुनिया का सबसे जहरीला सांप? नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

Mon, 22 Sep 2025 02:19 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Most Venomous Snake: दुनिया के सबसे खतरनाक सांप का नाम इनलैंड ताइपन (Inland Taipan) है। माना जाता है कि यह सांप दुनिया का सबसे जहरीला है। इनलैंड ताइपन सांप को बेहद शक्तिशाली जहर के लिए जाना जाता है। 
विज्ञापन
1 of 5
किस देश में पाया जाता है दुनिया का सबसे जहरीला सांप? - फोटो : Adobe Stock
Most Venomous Snake: सांप एक ऐसा खतरनाक जहरीला जीव है, जिसे देखने के बाद लोगों की हालत खराब हो जाती है। दुनिया में सांप की तीन हजार से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। भारत में सांपों की 69 ऐसी प्रजातियां पाई जाती हैं, जो बेहद खतरनाक होती हैं। इनमें 40 जमीन पर रहने वाले सांप हैं, तो वहीं 29 समुद्री सांप हैं। भारत में कोबरा और करैत को बेहद जहरीला माना जाता है। कई लोगों का मानना है कि किंग कोबरा दुनिया का सबसे खतरनाक सांप है, लेकिन ऐसा नहीं है।

दुनिया के सबसे खतरनाक सांप का नाम इनलैंड ताइपन (Inland Taipan) है। माना जाता है कि यह सांप दुनिया का सबसे जहरीला है। इनलैंड ताइपन सांप को बेहद शक्तिशाली जहर के लिए जाना जाता है, तो वहीं भारत में रसेल वाइपर, कॉमन करैत और स्पेक्टेकल्ड कोबरा सबसे जहरीले सांप हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
किस देश में पाया जाता है दुनिया का सबसे जहरीला सांप? - फोटो : Adobe Stock
दुनिया का सबसे जहरीला सांप इनलैंड ताइपन ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। भारत में सबसे अधिक मौत चार सांपों के काटने से होती है, जिनमें इंडियन कोबरा, कॉमन करैत, रसेल वाइपर और सॉ-स्केल्ड वाइपर शामिल हैं। 


 
विज्ञापन

3 of 5
किस देश में पाया जाता है दुनिया का सबसे जहरीला सांप? - फोटो : Adobe Stock
ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाला सबसे जहरीला सांप इनलैंड ताइपन बहुत आक्रामक नहीं होता है, लेकिन इसके जहर को दुनिया का सबसे शक्तिशाली माना जाता है।

Weather: क्या भारत में भारी बारिश के बाद पड़ेगी भीषण ठंड? मौसम वैज्ञानिकों ने दी ये बड़ी चेतावनी

4 of 5
किस देश में पाया जाता है दुनिया का सबसे जहरीला सांप? (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
एक रिपोर्ट के मुताबिक, इनलैंड ताइपन के एक बार काटने पर जितना जहर निकलता है, उससे 100 लोगों की मौत हो सकती है। लेकिन यह सांप शांत स्वभाव का है और इंसानों के संपर्क में कम ही आता है। अगर इस सांप ने किसी को काट लिया तो उसका बचना मुश्किल होता है। 

Video: सांप को जीभ दिखाकर चिढ़ा रहा था युवक, जहरीले जीव ने लिया ऐसा बदला, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किस देश में पाया जाता है दुनिया का सबसे जहरीला सांप? (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
इनलैंड ताइपन ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के मैदानों और मिट्टी की दरारों में पाया जाता है। हालांकि,  दूरदराज के इलाकों में रहता है। इसकी वजह से यह सांप इंसानों को कम काटते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें