What is the Shirt Cutting Tradition: कभी-कभी सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं, जो पहली नजर में समझ से परे लगती हैं। जैसे किसी पायलट की यूनिफॉर्म, खासकर शर्ट पीछे से फटी हुई दिखाई दे। इसे देखकर कई लोग सोचते हैं कि शायद यह कोई मजाक है या फिर किसी शरारत का नतीजा। लेकिन सच्चाई इससे कहीं ज्यादा दिलचस्प और प्रेरणादायक है। दरअसल, यह एविएशन की दुनिया की एक पुरानी परंपरा है, जो एक पायलट के करियर के बेहद खास मुकाम से जुड़ी होती है।
पायलट बनना आसान नहीं होता। इसके पीछे महीनों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगातार सीखने की प्रक्रिया होती है। ट्रेनिंग के दौरान एक ट्रेनी पायलट हर कदम पर अपने इंस्ट्रक्टर के मार्गदर्शन में रहता है। उड़ान भरने से पहले की तैयारी, टेकऑफ, हवा में संतुलन बनाए रखना और सुरक्षित लैंडिंग, हर छोटी-बड़ी चीज पर बारीकी से ध्यान दिया जाता है। इस दौरान इंस्ट्रक्टर न सिर्फ गलतियों को सुधारता है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाता है।