Brahmastra: वर्तमान समय में दुनिया जिन हथियारों का इस्तेमाल करती है। प्राचीन ग्रंथों से ही इनकी प्रेरणा मिली है। पौराणिक समय में मंत्रों का इस्तेमाल कर शुत्रओं पर प्रहार किया जाता था। बॉलीवुड फिल्म ब्रह्मास्त्र आने के बाद से इन विनाशक अस्त्र को लेकर लोगों में दिलचस्पी देखी जा रही है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर यह अस्त्र क्या था और कैसे इतना ताकतवर था?
पौराणिक ग्रंथों से लेकर साइंस की रिसर्च तक में ब्रह्मास्त्र जिक्र मिलता है। साल 1945 में अमेरिका में ट्रिनिटी रिसर्च हुई थी जिसमें महाभारत के बारे में लिखा हुआ है। इस रिसर्च में माना गया है कि ब्रह्मास्त्र की वजह से ही इस युद्ध में तबाही मची थी। यह अस्त्र परमाणु बम से भी अधिक विनाशक था।
पौराणिक ग्रंथों में ब्रह्मास्त्र का वर्णन किया गया है। इस अस्त्र को विनाशक और संहारक बताया गया है। ब्रह्मा जी ने ब्रह्मास्त्र का निर्माण किया गया था। वर्तमान समय में ब्रह्मास्त्र की तरह परमाणु बम है जो अपने लक्ष्य को पूरी तबाह कर देता है।