Wedding Traditions: दुनिया में अलग-अलग देशों की अलग-अलग मान्यताएं और रीति-रिवाज हैं। कई देशों में आज भी लोग वर्षों से चली आ रही परंपराओं का पालन करते हैं। हर देश में शादी एक संस्कार मानी जाती है। हालांकि, शादी के तरीके और इससे जुड़े रीति-रिवाज काफी अलग होते हैं। हर रिवाज का अपना एक महत्व होता है। आज हम आपको कुछ देशों की अनोखी शादी की परंपरा के बताते हैं।
टमाटर फेंककर किया जाता है स्वागत
उत्तर प्रदेश के एक शहर में शादी के दौरान एक अनोखी पंरपरा का पालन किया जाता है। इस शहर का नाम सरसौल है। यहां पर शादी के समय एक अनोखी परंपरा का पालन किया जाता है। यहां पर दूल्हे के परिवार का स्वागत फूलों से नहीं, बल्कि टमाटर फेंककर किया जाता है।