फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी भारत में लगता था ब्रेस्ट टैक्स, गरीब औरतों पर होता था जुल्म

Tue, 12 Jul 2016 08:12 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : india.com
केरल में पहली बार फैट टैक्स लगने जा रहा है। इसके तहत सैंडविच, बर्गर, पास्ता, पिज्जा जैसे खानों पर 14.5% फैट टैक्स लगेगा। इस टैक्स के बारे में जिसने भी सुना वह चौंक गया कि भला ये कैसा अजीब टैक्स है। लेकिन अब हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया के सबसे अजीब टैक्सेस के बारे में।

कहीं गंजों को विग लगाने पर देना पड़ता है टैक्स तो कही गरीब महिलाओं को देना पडता था वक्ष कर।
Trending Videos
विज्ञापन

कभी भारत में लगता था ब्रेस्ट टैक्स, गरीब औरतों पर होता था जुल्म

2 of 8
- फोटो : thestir.cafemom.com
वक्ष कर

सुनने में थोड़ा अजीब लगे लेकिन भारत के इतिहास में यह शर्मसार करने वाला टैक्स था। त्रावणकोर साम्राज्य के दौरान केरल में गरीब और छोटी जाति की महिलाओं पर वक्ष कर लगता था। राज परिवार की महिलाओं को छोडकर राज्य की हर महिला को अपने वक्ष ढकने का अधिकार पाने के लिए वक्ष कर देना पड़ता था।

इस अपमान और ज्यादती से परेशान होकर नांगेली नामक महिला ने अपने वक्ष काटकर कर वसूलने वाले के हाथ में थमा दिए थे। भारी रक्तस्राव के चलते उसकी मौत हो गई लेकिन भारतीय इतिहास में काले धब्बे की तरह जमा ये कर तभी समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

कभी भारत में लगता था ब्रेस्ट टैक्स, गरीब औरतों पर होता था जुल्म

3 of 8
- फोटो : telegraph.co.uk
जिस्मफरोशी पर टैक्स

जर्मनी में जिस्मफरोशी से आजीविका चलाने वालों से सेक्स टैक्स लिया जाता है। 2004 में आए इस टैक्स कानून के अनुसार हर प्रॉस्टिट्यूट को हर महीने 150 यूरो का टैक्स देना अनिवार्य होगा। वहीं पार्ट टाइमर को हर दिन के 6 यूरो चुकाने पड़ते हैं। इस सेक्स टैक्स की बदौलत जर्मनी में 1 मिलियन यूरो सालाना आमदनी होती है।

कभी भारत में लगता था ब्रेस्ट टैक्स, गरीब औरतों पर होता था जुल्म

4 of 8
- फोटो : clothdiaperoutlet.com
आपका डायपर टैक्स फ्री लेकिन बच्चों का ?

अमेरिका के कनेक्टिकट में अगर आप अपने लिए डायपर खरीद रहे हैं तो वो टैक्स फ्री होगा। लेकिन अगर अपने बच्चों के लिए खरीदते हैं, तो उसके लिए आपको टैक्स देना होगा।
विज्ञापन

कभी भारत में लगता था ब्रेस्ट टैक्स, गरीब औरतों पर होता था जुल्म

5 of 8
- फोटो : freeenterprise.com
मरने पर भी टैक्स

यूएस में 19 साल के बेटे की सुसाइड के बाद एक मां को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब उन्हें पता चला कि लोकल रूल्स के मुताबिक अंतिम संस्कार के लिए उन्हें 900 डॉलर देने होंगे।
विज्ञापन

कभी भारत में लगता था ब्रेस्ट टैक्स, गरीब औरतों पर होता था जुल्म

6 of 8
- फोटो : menshair.about.com
गंजों के विग पर टैक्स

इंग्लैंड में विग लगाने पर 1795  में टैक्स लगा दिया गया। ताकि उससे आने वाली बदबू पर काबू पाया जा सके। बाद में विग फैशन के बाहर ही हो गया।
विज्ञापन

कभी भारत में लगता था ब्रेस्ट टैक्स, गरीब औरतों पर होता था जुल्म

7 of 8
- फोटो : forum.xcitefun.net
टॉयलेट करने पर भी टैक्स

रोमन सम्राट वेस्पासियन ने टॉयलेट करने पर टैक्स लगाया था ताकि पेशाबघर की नियमित सफाई हो सके।

 
विज्ञापन

कभी भारत में लगता था ब्रेस्ट टैक्स, गरीब औरतों पर होता था जुल्म

8 of 8
अजब टैक्स - फोटो : pinterest.com
टैटू पर टैक्स

कन्सास के ऑरकैंसस शहर में अगर कोई व्यक्ति टैटू, बॉडी पियर्सिंग या इलेक्ट्रोलीसिस ट्रीटमेंट करवाता है तो उसे सेल्स टैक्स के तहत 6% टैक्स देना होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें