Weird Villages In World: दुनिया में ऐसे कई गांव हैं, जो किसी न किसी वजह से मशहूर हैं। किसी को उसकी खूबसूरती के लिए जाना जाता है तो कोई साफ-सफाई के लिए जाना जाता है, लेकिन हम आपको अपनी खबर में उन गांवों के बारे में बताएंगे, जो खूबसूरती के साथ-साथ अजीबोगरीब वजहों से भी दुनियाभर में मशहूर हैं। इन गांवों के बारे में जब आप जानेंगे तो हैरान हो जाएंगे।
चीन के तिआंझु में एक गांव है, जिसका नाम 'कुंग-फू विलेज' है। यहां के लोग अपने हुनर की वजह से दुनियाभर में मशहूर हैं। इस गांव में शायद ही ऐसा कोई होगा, जिसे कुंग-फू न आता हो। दुनियाभर से लोग इस गांव में आते हैं और यहां के लोगों से मिलते हैं जिन्हें कुंग-फू सीखना होता है, वो सीखते भी हैं।