क्या आप जानते हो कि धरती पर पाए जाने वाले जानवरों में हाथी के बाद सबसे बड़ा स्तनधारी जानवर गैंडा है। इससे ज्यादा आप गैंडे के बारे में क्या जानते हैं..? अगर आपके घर में कोई बच्चा ही गैंडे के बारे में पूछ लें तो आप उसे समझाने के लिए कितना कुछ बता पाएंगे..?
विज्ञापन
2 of 5
Rhinoceros
गैंडे की ऊंचाई छह फीट तक और लंबाई 11 फीट तक बढ़ सकती है। एक गैंडेे का औसत वजन 2000 से 2700 किलोग्राम तक हो सकता है। गैंडों को देखने से लगता है कि इनका शरीर कई सारी प्लेटों से ढका हुआ है, लेकिन ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
3 of 5
Rhinoceros
असल में यह त्वचा की परत होती है। गैंडों की त्वचा काफी मोटी होती है। यदि इनकी त्वचा पतली होगी, तो इन्हें सूर्य की किरणों से नुकसान पहुंच सकता है। इन्हें कीचड़ में रहना पसंद है। ये शाकाहारी जानवर घास, झाड़ियां, पेड़ के पत्ते आदि खाकर अपना जीवन व्यतीत करते है।
4 of 5
d
गैंडे की थूथन पर जो सींग पाया जाता है, असल में वह सींग नहीं होता है, बल्कि हजारों मोटे और मजबूत बालों का गुच्छा होता है। यदि किसी भी तरह यह सींग टूट जाए, तो थोड़े समय के बाद फिर से उग आता है।
एशिया में पाए जाने वाले गैंडों में एक सींग होता है, जबकि अफ्रीका में पाए जाने वाले गैंडों के दो सींग होते हैं। येे 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से भाग सकते हैं। इनमें सूंघने और सुनने की विशेष क्षमता होती है।