अगर आप अलग-अलग व्यंजन खाने के शौकिन है तब तो आपको जरूर इस बात की जानकारी होनी चाहिए। क्योंकि ये जानकारी अगर आपके पास नहीं है तो आपके लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती है। हैरान रह गए न ये सुनकर...
दरअसल, आज हम आपको एक ऐसी डिश के बारे में बताएंगे जिसे बनाने के लिए शेफ को साल भर की जबरदस्त ट्रेनिंग से गुजरना पड़ता है। इसमें फेल रहने वाले शेफ को यह डिश बनाने का लाइसेंस नहीं मिल पाता। अब आप सोच रहे होंगे कि महज़ एक डिश बनाने की ख़ातिर लाइसेंस की क्या जरूरत है..?
demo
दरअसल, ये डिश है ही इतनी खतरनाक कि बनाने वाले की जरा सी चूक इसे खाने वाले को मौत की नींद सुला सकती है। इस डिश का नाम है 'फुगु’ , जो जापान की पसंदीदा डिश में से एक है।
'फुगु' या 'पफर फिश' इसके बारे में तो आपने सुना ही होगा..? ये मछली अपने बचाव के लिए अपने कंठ को एक गुब्बारे की भाँति फुला सकती है। इसी मछली के मांस से जापान का सबसे लजीज व्यंजन तैयार किया जाता है। इस चलते जापान में फुगु फिश का अच्छा खासा करोबार भी फैला है।
एक जापानी शेफ 'Tsuji Hiroshi' बताते हैं कि फुगु फिश पकाना कितना रिस्की है। अगर इसे पकाने में शैफ ने जरा सी भी गड़बड़ की तो सामने वाले की मौत निश्चित है। वे कहते हैं कि अगर फुगु का ज़हर इसे खाने वाले की बॉडी में चला जाए तो सबसे पहले ज़ुबान पर असर होता है। ये सबसे हैरान करने वाली बात है कि जब फुगु का ज़हर ज़ुबान पर लगता है तो खाने वाले को बेहद मज़ा आता है। इसके बाद अचानक उसका शरीर काम करना बंद कर देता है और फिर वह इंसान ज़मीन पर गिर जाता है और फिर बस कुछ ही पल में मौत...
बता दें फुगु फिश का लीवर जहरीला होता है इसके बारे में वहीं शेफ जानते हैं जो इसकी जानकारी रखते हैं।
fugu
फुगु फिश के लीवर में जमा टॉक्सिक निकाल पाना कोई हंसी खेल का काम नहीं है। केवल ट्रेंड शेफ ही ये काम कर पाते हैं। इसके लिए शेफ कोर्स कंप्लीट करने के बाद अलग से 4 साल की ट्रेनिंग और लाइसेंस की जरूरत पड़ती है।
शेफ इस मछली से जहर निकालने के लिए 40 से 50 बार पहले इसके मांस को धोते हैं। बाद में उसे तब तक उबालते हैं जब तक कि उसके भीतर का सारा जहर खत्म न हो जाए। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकी फुगु के मांस से सारे खून को साफ किया जा सके।
मांस में बचा खून का एक क़तरा भी जानलेवा साबित हो सकता है। एक रिपोर्ट के आँकड़े बताते हैं कि 2006 से 2015 के बीच में जापान में फुगु फिश के जहर से तक़रीबन 10 लोगों की मौत हो चुकी है।
देखें अल-जजीरा की वीडियो रिपोर्ट
The smallest mistake in preparing this Japanese delicacy, and you could die. pic.twitter.com/HXXqUMkKBz
— Al Jazeera English (@AJEnglish) November 17, 2017