क्वॉलिटी टाइम बिताने के लिए एक मां अपने तीन साल के बच्चे को फास्ट फूड के मशहूर रेस्त्रां मैकडॉनल्ड लेकर गई। वहां उन्होंने 'हैप्पी मील' ऑर्डर किया। लेकिन थोड़ी ही देर में मां की नजर ऐसी चीज पर पड़ी जिसे देखने के बाद उनकी खुशी खौफ और नाराजगी में बदल गई।
पढ़ें: चार बच्चों की दादी है यह महिला, तस्वीरें देख असल उम्र का अंदाजा लगाना है मुश्किल
विज्ञापन
2 of 5
McDonald
- फोटो : Emmii Mchugh/Facebook
बच्चे ने अभी बर्गर का एक टुकड़ा ही खाया था कि मां को उसके बर्गर पर सफेद रंग के कीड़े (मैगट) रेंगते दिखे। उसने न सिर्फ इसकी शिकायत रेस्त्रां के अधिकारी से की बल्कि इस भयानक घटना को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। महिला ने उस बर्गर की तस्वीर और वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया जिसमें ढेर सारे कीड़े नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
McDonald
- फोटो : Google
महिला ने यह भी कहा कि वह मामले को कोर्ट तक लेकर जाएगी। उसने कहा, 'मैं इस फास्ट फूड कंपनी को इतनी आसानी से नहीं छोड़ूंगी। मैंने उस बर्गर को फ्रीज कर लिया है और रसीद भी संभालकर रखी है। मैं इस मामले को जितनी दूर तक हो सके, लेकर जाऊंगी। मैं चाहती हूं कि रेस्त्रां अपना पूरा का पूरा स्टॉक फेंक दे ताकि किसी और बच्चे को इतनी गंदी चीज न खानी पड़े।'
पढ़ें: इन विचित्र जीवों ने कर दिया लड़के के पैर का ऐसा हाल, कहीं आप भी तो नहीं जाते इस जगह?
4 of 5
McDonald
- फोटो : Emmii Mchugh/Facebook
यह घटना ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी ब्रिस्बेन में घटी। हालांकि 'डेली मेल ऑस्ट्रेलिया' को दिए इंटरव्यू में कंपनी ने कहा कि उसे अपने खाने की क्वॉलिटी पर पूरा भरोसा है। कंपनी ने सफाई दी, 'हमारे यहां ऐसी घटना संभावना न के बराबर है। हमें अपने फू़ड सेफ्टी के मानकों पर पूरा भरोसा है।' हालांकि आरोप लगाने वाली महिला ने सबूत के तौर पर अपने ऑर्डर की रसीद भी पोस्ट की है।
जैसे ही महिला ने इस घटना को सोशल मीडिया पर साझा किया, कई लोगों ने खुद के साथ घटी ऐसी ही घटना के बारे में बताया। गौरतलब है कि उन्होंने भी इसी कंपनी के खाने की क्वॉलिटी पर सवाल उठाए हैं।