फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की सबसे महंगी वोदका बोतल चोरी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Sat, 06 Jan 2018 09:55 AM IST
बिजार डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
world most expensive vodka
डेनमार्क के कोपेनहेगन शहर में दुनिया की सबसे महंगी वोदका की बोतल चोरी हो गई है। जिसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस बोतल की कीमत 13 लाख यूरो यानी करीब 9 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 6
world most expensive vodka
यह वोदका बोतल अब तक कोपेनहेगन के कैफे 33 में देखी जा सकती था । बताया जाता है कि इस बोतल को बनाने में 3 किलो सोना और 3 किलो चांदी का इस्तेमाल किया गया था। सोने और चांदी की इस बोतल के ढक्कन पर हीरे का काम भी था। 
विज्ञापन

3 of 6
world most expensive vodka
डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन की पुलिस के मुताबिक बार से 6 किलो की यह वोदका बोतल चोरों ने उड़ा ली है। बोतल में 1912 मॉन्टे कार्लो रैली कार के लेदर स्ट्रैप लगे हैं। यही नहीं, वोदका की यह बोतल अमेरिकी टीवी सीरीज हाउस ऑफ  कार्डस में भी नजर आ चुकी है।  

4 of 6
world most expensive vodka
बार के मालिक ब्रियान इंगबर्ग के मुताबिक जब म्यूजियम बंद था तब एक शख्स बार में घुसने में कामयाब रहा । फेसबुक पर बार की तरफ से कुछ फोटो रिलीज किए गए हैं जिसमें चेहरे पर मुखौटा लगाए एक शख्स चोरी करता नजर आ रहा है। 
विज्ञापन

5 of 6
world most expensive vodka stolen
सीसीटीवी फु टेज से चोरों का हुलिया पता नहीं चल सका है। फुटेज में टोपी पहने युवा लड़के इसे चुराते हुए नजर आ रहे हैं। इनके चेहरे ढंके हुए थे। पुलिस के मुताबिक अब तक यह मालूम नहीं हो पाया है कि चोर बार के अंदर दरवाजा तोड़ कर घुसे या उनके पास यहां की चाबियां थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
stolen
चोरों ने इस कीमती बोतल के अलावा यहां से और से कुछ नहीं चुराया है। बार में कुल 1200 वोदका की बोतलें है। एंगबर्ग ने बताया कि बोतल का इंश्योरेंस नहीं था और उन्होंने यह बॉटल एक रूसी व्यापारी से लोन पर ली थी। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें