फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क में चल रहा था पाइपलाइन बिछाने का काम, खुदाई में मिला कुछ ऐसा चमक उठी किस्मत

Sat, 29 Sep 2018 03:26 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
coin
स्पेन में एक पार्क में तकरीबन दो साल पहले पाइप डालने का काम चल रहा था। यहां चल रही खुदाई में मजदूरों को जमीन के नींचे कुछ ऐसा मिला कि देखकर सबकी आंखें चौंधिया गई। दरअसल, उनके हाथ बहुत बड़ा खजाना लगा था। उनकी खुशी का ठिकाना न रहा।   


 
विज्ञापन

2 of 4
a
जी हां, यहां से मिट्टी के 19 बड़े-बड़े घड़े मिले जिसमें तांबे और चांदी के हजारों सिक्के भरे थे। इन सिक्कों का जब इतिहास खंगाला गया तो पता चला कि ये  करीब 1600 साल पुराने हैं। चौथी शताब्दी में रोमन काल में इनका इस्तेमाल किया जाता था। आपको जानकर हैरानी होगी कि इनकी कीमत उस वक्त हजारों करोड़ रुपए थी।

 
विज्ञापन

3 of 4
a
ये बात करीब दो साल पहले की है। स्पेन के टॉमारेस शहर में के पार्क का काम चल रहा था। इसी दौरान वहां पाइपलाइन डालते वक्त खुदाई में जमीन के अंदर मिट्टी के कुछ बड़े-बड़े घड़े नजर आए। मजदूरों ने उन घड़ों के अंदर देखा तो वे सभी पुराने जमाने के सिक्कों से भरे हुए थे। यहां 19 घड़े मिले, जिनमें से से 10 सही सलामत थे। सिक्के तांबे और चांदी के थे। इनका कुल वजन 600 किलोग्राम आंका गया।

 
विज्ञापन

4 of 4
a
सेविले पुरातत्व संग्रहालय का मानना है कि इन सिक्कों को सैनिकों या अधिकारियों को देने के लिए यहां रखा गया होगा। इन सिक्कों पर रोमन साम्राज्य के कॉन्स्टेन्टाइन और मैक्सिमियान के फोटो बने हुए थे। ऐसे सिक्के स्पेन में कभी नहीं मिले थे। पुरातत्व संग्रहालय के डायरेक्टर एना नेवेरो ने कहा था कि ये सिक्के उस समय के हैं जब यूरोप के ज्यादातर हिस्से में रोम शासन किया करते थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें