ये बात करीब दो साल पहले की है। स्पेन के टॉमारेस शहर में के पार्क का काम चल रहा था। इसी दौरान वहां पाइपलाइन डालते वक्त खुदाई में जमीन के अंदर मिट्टी के कुछ बड़े-बड़े घड़े नजर आए। मजदूरों ने उन घड़ों के अंदर देखा तो वे सभी पुराने जमाने के सिक्कों से भरे हुए थे। यहां 19 घड़े मिले, जिनमें से से 10 सही सलामत थे। सिक्के तांबे और चांदी के थे। इनका कुल वजन 600 किलोग्राम आंका गया।