फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो : फैक्ट्री के गेट पर फंसी चीज देखकर मची अफरा-तफरी, चीखते हुए भागे वर्कर

Wed, 12 Dec 2018 05:51 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
थाईलैंड की एक फैक्ट्री के दरवाजे में कर्मचारियों ने ऐसा नजारा देखा कि उनकी आंखे फटी की फटी की रह गई और चिल्लाते हुए फैक्ट्री के कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। फैक्ट्री के वर्कर उस वक्त हैरान हो गए जब उन्होंने फैक्ट्री के दरवाजे पर लगभग 12 फुट लंबे अजगर को देखा।  
विज्ञापन

2 of 5
सीजीटीएन की रिपोर्ट के मुताबिक, थाईलैंड के चौनबुरी में एक फैक्ट्री के कर्मचारी सुबह की शिफ्ट में काम करने के लिए पहुंचे ही थे कि उन्होंने फैक्ट्री के गेट पर एक अजगर को देखकर उनकी सांसे थम गईं।
विज्ञापन

3 of 5
कर्मचारियों को एक नजर में तो लगा कि फैक्ट्री के गेट में 12 फुट लंबा अजगर फंस गया है लेकिन बाद में पता चला कि वो सो रहा था। फैक्ट्री के गेट पर फंसे अजगर का वजन लगभग 30 से 40 किलो बताया जा रहा था। 

4 of 5
हालांकि जब सांप पकड़ने वाले आए और सांप को छेड़ने की कोशिश की तो पता चला वह सो रहा था। वहीं वीडियो में अजगर गुस्से में दिख रहा है। सोशल मीडिया पर अजगर का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हालांकि इस घटना में कोई चोटिल नहीं हुआ है। अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया है। ऐसी ही घटना अक्टूबर में भी हुई थी जब चीन में एक स्टाफ मीटिंग के दौरान पंखे से अचानक सांप गिर पड़ा था और अफरा-तफरी मच गई थी। 

VIDEO देखने के लिए करें क्लिक:



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें