फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मिनट पहले लंच करने गया तो बॉस ने दी ऐसी सजा, हर कर्मचारी को पढ़नी चाहिए ये खबर

Sat, 23 Jun 2018 08:45 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
lunch
जापान की एक कंपनी में एक वर्कर को तीन मिनट पहले लंच करने के लिए बॉस ने ऐसी सजी दी कि आप जानकर हैरान रह जाएंगे। इस मामले को तो प्रत्येक कर्मचारी को जानना चाहिए। क्योंकि ये मामला कोई छोटी-मोटी घटना नहीं। असल में जापान में यह सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बन चुका है। लोग कर्मचारी का बचाव करते हुए कंपनी का विरोध कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
food
कर्मचारी जापान के शहर कोब में वॉटरवर्क्स ब्यूरो में काम करता है। लंच ब्रेक दोपहर एक बजे से शुरू होता है, लेकिन वह 12:57 पर ही चला गया। इस बारे में जैसे ही कंपनी के बॉस को पता चला कर्मचारी तीन मिनट पहले ही लंच करने जा चुका है तो उन्होंने सजा देने के लिए फौरन बैठक बुलाई। 

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
बैठक के बाद कर्मचारी से माफी मांगने और आधे दिन की सैलरी काटने का फरमान सुनाया गया। कंपनी प्रवक्ता के मुताबिक, कर्मचारी ने सात महीनों के दौरान 26 बार तय समय पहले लंच ब्रेक लिया था। जो हुआ वो काफी गलत हुआ। इसके लिए हम शर्मिंदा हैं। कंपनी ने इस तरह का नियम बनाया है कि कर्मचारी काम पर ध्यान दें और हर काम समय पर करें।

 

4 of 5
स्मोकिंग - फोटो : self
जापान में यह मामला काफी वायरल हो रहा है। एक यूजर ने ट्वीटर पर लिखा, ये क्या पागलपन है, उनका क्या जो स्मोकिंग के लिए अपनी डेस्क छोड़ते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, इसका क्या मतलब है, क्या कोई बाथरूम जाने के लिए भी अपनी डेस्क से नहीं उठेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
japanese
इससे पहले भी इस कार्यालय ने अपने एक कर्मचारी को निकाला था। वो काम के दौरान बार-बार लंच खरीदने के लिए बाहर जाता था। ऑफिस के मुताबिक, कर्मचारी छह महीनों के दौरान 55 घंटों के लिए गायब रहा था, जिसके बाद उसे निकाल दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें