फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां महिलाओं के 'कौमार्य' से जुड़ी है ड्राइविंग पर पाबंदी, इधर जाने से पहले लें ये ज्ञान

Wed, 20 Dec 2017 05:12 PM IST
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
1 of 8
demo
यहां जाने को लेकर उत्सुकता आप में भी रहती होगी। लेकिन यहां जाने से पहले आप इस देश के बारे में 14 अनोखी बातें जरूर जान लें। पक्की बात है फिर इन्हें आप दूसरों को भी बताना चाहेंगे... 

जहां पुरुषों की तरह महिलाओं की ड्राइविंग भी अब आम बात है। वहीं इस जगह पर सदियों से महिलाओं के ऊपर ड्राइविंग पर पाबंदी थी। दरअसल, यहां महिलाओं की ड्राइविंग को वर्जिनिटी से जोड़कर देखा जाता था। ये माना जाता था कि ड्राइविंग करने से महिलाएं पुरुषों के संपर्क में आएंगी और उनकी वर्जिनिटी खत्म हो जाएगी...

 
विज्ञापन

2 of 8
demo
हम बात कर रहे हैं सऊदी अरब की। जी हां दुनिया भर के कामगार काम करने के लिए यहां आते हैं। इनकी संख्या तकरीबन 84.12 लाख है। इसमें से 80 फीसदी लोग करीब 60 लाख लोग बाहरी देशों से आकर यहां काम करते हैं। अधिकतर लोग तेल और सर्विस सेक्टर में काम करते हैं। इस समय सऊदी अरब की सरकार वहां के लोगों के स्‍थानीय लोगों के रोजगार को बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है।
विज्ञापन

3 of 8
demo
सऊदी अरब में दुनिया का सबसे ज्यादा तेल का भंडार है। सऊदी अरब के घावर क्षेत्र को तेल के लिए सबसे ज्यादा बड़ा माना जाता है। माना जाता है कि यहां पर 75 अरब बैरल तेल उपलब्‍ध है। एक अनुमान के मुताबिक ओलपिंक साइज के स्वीमिंग पुल को 660,253.09 गैलन तेल डाला जा सकता है।

वर्ष 2013 में सऊदी अरब का सेना पर खर्च 67 अरब डॉलर हो गया है। वर्ष 2012 की तुलना में यह 14 फीसदी बढ़ा है। दुनिया भर में सेना पर खर्चे के मामले में सऊदी अरब चौथे नंबर पर है। अमेरिका, चीन और रूस के बाद सऊदी अरब का नंबर आता है। 

 

4 of 8
demo
बिजनेस इनसाइडर के मुताबिक दुनिया में सबसे बड़े रेगिस्तान के मामले में सऊदी अरब 13वें नंबर पर है। इस रेगिस्तान का आकार 8,30,000 स्‍क्वायर मील क्षेत्रफल है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में सबसे ज्यादा ऊंटों का कारोबार होता है। रेडंम हिस्ट्री के मुताबिक हर दिन वहां पर 100 ऊंटों की नीलामी होती हैं।
विज्ञापन

5 of 8
demo
सऊदी अरब में दुनिया का सबसे बड़ा टॉवर किंगडम टॉवर वर्ष 2018 तक बनकर तैयार हो जाएगा। यह इमारत 1 किलोमीटर लंबी होगी। किगंडम टावर को बनाने में 1.23 अरब डॉलर का खर्चा आएगा। चीन भी ऐसी ही एक इमारत बनाने पर विचार कर रहा है जिसकी ऊंचाई करीब 1 किलोमीटर होगी।
विज्ञापन

6 of 8
demo
सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि सऊदी अरब में महिलाओं को ड्राइविंग करने की इजाजत नहीं है। दरअसल, यहां पर महिलाओं को कार चलाने के लिए लाइसेंस ही जारी नहीं किए जाते हैं। सऊदी अरब में 54.4% फीसदी महिलाएं 20.8 फीसदी पुरुष साक्षर नहीं हैं। यहां महिलाओं के साथ होने वाले इस व्यवहार की आलोचाना विश्वभर में की जाती है। 

 
विज्ञापन

7 of 8
demo
सऊदी अरब की 25 फीसदी आबादी 14 साल की है। वहीं जबकि आधी से ज्यादा आबादी 24 साल से कम उम्र की है। सऊदी अरबिया अपनी जीडीपी का 3.7 फीसदी प्रतिशत हेल्‍थ सेक्टर पर खर्च करता है। सऊदी अरब का क्षेत्रफल बांग्लादेश की तुलना में 14.5 फीसदी बड़ा है लेकिन बांग्लादेश की जनसंख्या सऊदी अरब की तुलना में 6 गुना अधिक है।
विज्ञापन

8 of 8
demo
सऊदी अरब अभी छह इकॉनामी शहरों का निर्माण कर रही है। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक करीब 30 लाख दूसरे देशों से हज करने सऊदी अरब के मक्का पहुंचे। सऊदी अरब का पेट्रोलियम सेक्टर उसकी जीडीपी में 45 फीसदी का योगदान करता है। पेट्रोलियम सेक्टर का योगदान 335.372 अरब डॉलर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें