फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान पर आइसक्रीम के साथ महिला की इस हरकत को एक करोड़ लोगों ने देखा, जमकर हो रही ट्रोल

Fri, 05 Jul 2019 12:50 PM IST
मोना नारंग फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ice cream - फोटो : Twitter
आइसक्रीम खाना ज्यादातर सभी लोगों को पसंद होता है। खासकर बच्चे और लड़कियां इसे बहुत ही शौक से खाते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो आइसक्रीम लवर्स की बेचैनी बड़ा देगा। इतना ही नहीं इस वीडियो को देखने के बाद आप अगली बार आइसक्रीम लेने से पहले दस बार सोचने के लिए मजबूर हो जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
ice cream - फोटो : Twitter
ट्विटर पर BlindDensetsu नाम के एक यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट किया है, जिसमें एक महिला किसी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में फ्रीज में से आइसक्रीम निकालती है और उसे जीभ से चाट कर वापस रख वहां से निकल जाती है।
 

 
विज्ञापन

3 of 6
ice cream - फोटो : Twitter
सोशल मीडिया पर अभी तक इस वीडियो को 11 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। लोग महिला की इस हरकत को देख गुस्से और नफरत भरे कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- यह कैसा अजीबोगरीब व्यवहार है।

4 of 6
ice cream - फोटो : Twitter
एक दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- ऐसी हरकत करने के लिए इस महिला को सजा होनी चाहिए। मेरे जैसे लोग जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर है वो किसी तरह का समझौता नहीं कर सकते। इससे किसी की जान को खतरा भी हो सकता है। 
 

 
विज्ञापन

5 of 6
ice cream - फोटो : Twitter
ये वीडियो ब्लू बेल आइस्क्रीम स्टोर की है। स्टोर ने इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए अपने ग्राहकों को इस घटना से सावधान कराने के लिए शुक्रिया अदा करते हैं। हम इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए इस पर काम कर रहे हैं।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ice cream - फोटो : Twitter
फिलहाल कंपनी वीडियो में आइसक्रीम के साथ छेड़छाड़ करने वाली महिला की तालाश कर रही है। महिला टेक्सास के लुफ्किन की रहने वाली है। लोकल पुलिस महिला की इस हरकत के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें