महिलाओं को मेकअप का बहुत शौक होता है। अपने आप को ग्लैमरस बनाने के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करतीं। अपने चेहरे पर चार चांद लगाने के लिए अधिकतर महिलाएं मेकअप का इस्तेमाल करती हैं ताकि वह अपने आप को जवान दिखा सकें। वहीं कुछ महिलाएं इतना ज्यादा मेकअप करती हैं कि उनका चेहरा ही अलग दिखने लगता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ महिलाएं पहले मेकअप में नजर आती हैं और फिर बिना मेकअप के।