फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूबसूरत होंठों की चाह में इस लड़की के होंठ बन गए थूथने, तस्वीरें डरा देंगी

Wed, 08 Feb 2017 04:31 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : The Sun
खूबसूरत दिखने के लिए इंसान क्या-क्या नहीं करता। कभी सर्जरी तो कभी इंजेक्शन लगा कर अपने चेहरे के साथ ना जानें कितने प्रयोग करते हैं लोग। लेकिन जरूरी नहीं कि सभी के साथ यह प्रयोग सफल ही हो जाए। इस लड़की को ही देखिए, सुंदर बनने की चाह में क्या हो गया इसके साथ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
24 साल की लियोना ओमैले ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि सुंदर दिखने की वजह से उनका ये हाल हो जाएगा। अपने होंठों को और बड़े बनाने में उन्होंने ऐसी कीमत चुकाई है जिसे वह जिंदगी भर याद रखेंगी। अपने चेहरे को शीशे में देखने से भी घबरा रहीं हैं लियोना।
विज्ञापन

3 of 5
फेसबुक पर एक एड देखने के बाद लियोना ने होंठों को खूबसूरत बनाने के लिए कई दिन पहले ही इसे बुक कर लिया था। जब ब्यूटिशियन उनके घर आई तो उसने फटाफट से उनके होंठों में इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद उनके होंठों से खून बहने लगा और काफी दर्द भी हुआ। ब्यूटिशियन का कहना था कि ये नार्मल है।

4 of 5
लेकिन उसके कुछ ही घंटो बाद लियोना के होंठ सूजने लगे और उनका दर्द भी खत्म नहीं हुआ। वह कहती हैं, "मेरे होंठ बहुत बेकार लग रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि दो सॉसेज को जोड़ दिया हो। इनमें काफी दर्द है। मुझसे कुछ खाया-पीया भी नहीं जा रहा है और ना मैं बोल पा रही हूं। मेरे बॉयफ्रेंड ने मुझे मना किया था सर्जरी कराने से। मेरे तीनों बच्चे भी काफी ज्यादा दुखी हैं। इंजेक्शन से तो मुझे इतना डर लगने लग है कि इसे सही कराने के लिए मैं इंजेक्शन नहीं देख सकती।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लियोना का कहना है कि उन्होंने ब्यूटिशियन बुक कराने से पहले सही से जांच-पड़ताल नहीं की थी। उनका ये भी कहना है कि ब्यूटिशियन ने स्वच्छता का बिलकुल भी खयाल नहीं रखा था। उसने इंजेक्शन भी एक पॉलीथीन में रखे थे। लियोना अब डॉक्टर की सलाह पर स्टेरॉयड ले रहीं हैं ताकि उनका दर्द कम हो सके और उनके होंठ पहले जैसे हों जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें