बदलते समय में मेडिकल साइंस के क्षेत्र में रोज तरह-तरह के प्रयोग किए जा रहे हैं। नई-नई तकनीकों, मशीनों और दवाइयों के शोध होने से आज किसी भी असाध्य रोग से लड़ा जा सकता है, लेकिन इसके उल्ट कहा जाता है कि विकास और विनाश एक साथ चलते हैं। चिकित्सा विज्ञान जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है ठीक वैसे ही हर रोज नई-नई बीमारियां भी सुनने और देखने को मिल रही हैं।