एक महिला लंबे वक्त के लिए छुट्टियां बिताने विदेश चली गई लेकिन जब घर लौटी तो उसके होश उड़ गए। उसे यकीन नहीं हो रहा था कि यह घर उसी का है।
बता दें यह अजीबोगरीब घटना ब्रिटेन में रहने वाली एक महिला के साथ घटी है। इसके बारे में जानकर शायद आप भी लंबी छुट्टी पर जाने या घर खाली छोड़ कर जाने से बचेंगे।
विज्ञापन
2 of 5
demo
दरअसल, 45 वर्षीय यह ब्रिटिश महिला जब लंबी छुट्टियां मनाने के लिए विदेश टूर पर निकली, तो घर को किराए पर देकर चली गई ताकि घर का रखरखाव भी होता रहे लेकिन उसे क्या मालूम था कि उसके घर पर बला मंडरा रही है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक तान्या लवेर्टे ने लिवरपूल स्थित अपने घर के अंदर झांका, तो उसकी चीख निकल गई। दरअसल कुछ लोगों ने मिलकर उनके आलीशान घर में एक गांजे की फैक्ट्री लगा दी थी। यह देखकर तान्या को रोना आ गया। उसके पास रहने के लिए अब कोई घर नहीं है।
विज्ञापन
3 of 5
demo
तान्या ने सितंबर में यह घर एक कोरियन फैमिली को दिया था। इसके बाद वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ पूरा एशिया घूमने निकली।
एक दिन पड़ोस में ही रह रही उसके ब्वॉयफ्रेंड की मां ने तान्या के घर में कुछ अजीब होता देखा तो उसने तुरंत इसकी खबर तान्या को दी।
उसने फोन कर तान्या को बताया कि घर के बाहर एक बड़ा सा पाइप नजर आ रहा है। यहां कुछ अजीब हो रहा है तुम जल्द से जल्द टूर से वापस लौट आओ तो सही होगा। तान्या घबराकर अपना टूर अधूरा छोड़कर घर पहुंची। टूर से लौटते ही जब तान्या ने किराए पर दिए अपने घर के भीतर का हाल देखा, तो उनकी चीखें निकल गई।
4 of 5
demo
उनके घर के हर कमरे में गांजे के पौधे उगाए जा रहे थे। इतना ही नहीं पूरे घर में होल करके बड़े-बड़े पाइप लगा दिए गए थे। इन पाइपों से बाहर की ताजी हवा अंदर लाई जा रही थी। घर को कुछ अपराधियों ने गांजा पैदा करने की फैक्ट्री में तब्दील कर दिया था।
आपको यकीन नहीं होगा कि यहां इतना गांजा उगाया जा रहा था कि जिससे क्रिमिनल्स करीब 8 करोड़ रुपए सालाना कमा सकते थे। तान्या को उम्मीद थी कि इस मामले में पुलिस उसकी मदद करेगी। इसके लिए उसने पुलिस को सूचित किया लेकिन इसके बाद जो हुआ वह और भी चौंकाने वाला था...
लिवरपूल पुलिस ने तान्या की ऐसी स्थिति में भी कोई खास मदद नहीं की। पुलिस बस वहां आई और गांजा लेकर चलती बनी। जबकि उनका घर जरा भी रहने लायक नहीं बचा था। तान्या ने बताया कि उन्होंने जिस परिवार को ये घर दिया है वो गायब हो चुका है।
उसे कुछ महीनों से घर का किराया भी आना बंद हो गया था और अब घर का ऐसा हाल कर दिया गया है कि उसे किराए पर भी नहीं दिया जा सकता। ऐसे में उन्हें बैंक के लगातार नोटिस आ रहे हैं। अब उन्होंने किश्त नहीं चुकाई तो उनका घर भी बैंक नीलाम कर सकती है।