दुनिया में आपको हर किस्म के अजीबो गरीब लोग मिल जाएंगे जो अपनी हरकतों व आदतों से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं ऐसी ही एक घटना हमे चीन में देखने को मिली है।
पढ़ें- VIDEO : जब एक्स हसबैंड ने मांग लिए कपड़े और फोन, सरेआम पत्नी ने कर दिया ऐसा काम
विज्ञापन
2 of 6
अगर आप सोचते हैं कि पार्किंग के पैसे देने से बचने के लिए आपके पास ही जुगाड़ है तो आपको एक बार फिर से सोचने की जरूरत है। चीन में एक महिला ने तो कार पार्किंग के पैसे न देने के लिए ऐसी जुगत भिड़ाई कि मामला उल्टा पड़ गया।
पढ़ें- OMG: वेडिंग फोटोशूट करवा रहे थे कपल, हुआ कुछ ऐसा उम्र भर रहेगा याद
विज्ञापन
3 of 6
दरअसल हुआ यूं कि महिला से सुरक्षा गार्ड ने पार्किंग के पैसे मांगे तो महिला गार्ड से लड़ने लग गई। sedan कार को पार्किंग में ही छोड़ वो बॉस की तरह वहां से चलती बनी।
4 of 6
महिला के इस बर्ताव की वजह से वहां कार पार्क करने के लिए खड़े लोगों को लगभग 2 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। फिर क्या था गार्ड ने भी क्रेन बुलाकर कर महिला की कार को घर की छत पर रखवा दिया।
विज्ञापन
5 of 6
महिला जब 38 घंटे बाद अपनी कार लेने वापस आई और उसने अपनी कार को घर की छत पर देखा तो उसके होश उड़ गए। मामला पुलिस स्टेशन तक पहुंच गया।
बाद में उसी क्रेन को बुलाकर कार छत से नीचे उतरवाई गयी और महिला को कार पार्किग के अलावा क्रेन बुलाने के भी पैसे चुकाने पड़े। भविष्य में ऐसी कारामात करने से पहले ये महिला दस बार इस वाकिये को याद करेंगी।