दक्षिणी चीन के शांशी इलाके में एक महिला ने चीन की एक पारंपरिक शराब बनाने के लिए ऑनलाइन ऑर्डर करके कर्इ सांप मंगवाए थे। आपको बता दें कि उसी में से एक सांप के काटने से महिला की मौत हो गई। महिला जिस शराब को बनाने की तैयारी करने जा रही थीं उसे चीन की पारंपरिक स्नेक वाइन कहते हैं। सांप के काटने के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 8 दिन बाद उसकी मौत हो गई।