फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को खाने में जिंदा मिला ये जीव, बना लिया घर का सदस्य

Tue, 29 Aug 2017 09:45 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 5
अगर आप सलाद खाने के शौकीन हैं और अक्सर ऑनलाइन और फोन पर ऑर्डर कर पैक्ड सलाद मंगवाते हैं तो ये खबर आपको चौंका सकती है। चूंकि अब तक आपने खाने में चूहे या अन्य कई मरे हुए जानवरों के बारे में सुना होगा पर सलाद में जिंदा मेंढक मिलने की घटना के बारें में शायद इससे पहले आपने कभी न सुनी हो।
पढ़ें- 'इंसानी मांस' खाता था ये शख्स, अब कर दिया ऐसा काम
 
विज्ञापन

2 of 5
frog
​कैलिफोर्निया की एक महिला ने जब खाने के लिए पैक्ड सलाद मंगवाया तो उसके साथ कुछ अजीब ही घटना घट गई। इसके बाद वो रूम पर आकर बड़े चाव से सलाद खाने लगी। तभी उसने जो देखा वह चौंकाने वाला था। महिला के तो होश ही उड़ गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
उसने देखा कि सलाद में एक जिंदा मेंढक पड़ा था। खैर ये मेंढक 'लकी' निकला। लकी इसलिए क्योंकि इस महिला ने मेंढक को पालतू जानवर के रूप में अपने घर का मेहमान बना लिया।

4 of 5
महिला ने बताया कि जैसे ही वो सलाद खाने के लिए आगे बढ़ी एक छोटा सा मेंढक उसके सलाद में नजर आया । उसने लगभग पूरा सलाद खा लिया था। मेंढक को देखकर उसकी चीख निकल गई। उसने बताया कि वो शाकाहारी है और उसे विश्वास नहीं हुआ कि उसके खाने में मेंढक था। अगर जरा सी भी चूक हो जाती तो वो उसे खा लेती।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महिला ने जैसे ही मेंढक को उठाया वो जिंदा था फिर क्या था उसने उसे अपने घर का नया मेहमान बना लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें