एक ताइवानी लड़की ने इन्टरनेट पर अपने शरीर के एक खास अंग की तस्वीरें डालकर सबका दिमाग चकरा दिया है। तस्वीर ही कुछ ऐसी है कि लोगों को आश्चर्य हो रहा है, लोग कई बार देखने के बाद भी तस्वीर की अनजानी सच्चाई को समझ नहीं पा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
लड़की ने इंटरनेट पर शेयर की ऐसी तस्वीर, लोगों का हिल गया दिमाग
2 of 5
इस लड़की की यह फोटोज़ सबसे पहले चाइनीज भाषा की एक ब्लॉग वेबसाइट Dcard पर दिखाई दी थीं। इन्हें देख कर लाखों लोग समझ ही नहीं पाए कि ये हाथ की उंगलियां हैं या पांव की। लोग यह जान कर सच में आश्चर्य महसूस कर रहें हैं कि ये किसी के पांव की उंगलियां हैं। इस महिला के पांव की दूसरे नंबर की उंगली की लम्बाई तो 2 इंच है।
विज्ञापन
लड़की ने इंटरनेट पर शेयर की ऐसी तस्वीर, लोगों का हिल गया दिमाग
3 of 5
जब लोगों को पता चला की पांव की सबसे लम्बी उंगली की लम्बाई 2 इंच तक है तो, वे भौचके रह गए। 'Tunghai University' में पढ़ने वाली उस लड़की की लम्बाई 4 फीट 11 इंच है, लेकिन उसके शरीर की लम्बाई के अनुपात में उसके पांव की उंगलियों की लम्बाई कुछ ज्यादा ही है।
लड़की ने इंटरनेट पर शेयर की ऐसी तस्वीर, लोगों का हिल गया दिमाग
4 of 5
इन फोटोज को इन्टरनेट पर डालने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ ने कहा कि उन्होंने पहले कभी इस तरह की पांव की उंगलियां नहीं देखी। कुछ को ये कूल लगी। यहां तक कि कुछ ने तो इन्हें अपने उन दोस्तों से टैग कर डाला जिनकी उंगलियों को वो अब तक लम्बा समझते थे।
लड़की ने इंटरनेट पर शेयर की ऐसी तस्वीर, लोगों का हिल गया दिमाग
5 of 5
सोशल मीडिया का जमाना है। अगर आप में भी कुछ अजीबोगरीब ख़ासियत है तो आप भी इन्टरनेट पर डालिए। क्या पता वो वायरल हो जाए और अगली स्टोरी आप खुद की ही पढ़ रहे हों।