दरअसल, आरती का पति दिल्ली की एक कंपनी में काम करता है। आरती ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए हमेशा परेशान करते रहते हैं। वो 10 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार की सुबह जब वो बाथरूम में नहाने के लिए गई थी तो पति ने गीजर बंद कर दिया और उसके साथ मारपीट की।