फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपुंसक बता तलाक मांग रही थी पत्नी, शर्मनाक हरकत ने पति को जेल में पहुंचाया

Thu, 02 Aug 2018 11:17 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पति पत्नी के झगड़े का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल एक पत्नी ने अपने पति को नपुंसक बताते हुए कोर्ट में मामला दायर किया था और तलाक मांगा था। वहीं पति की अपनी मर्दानगी पर सवाल उठते देख बिल्कुल अच्छा नहीं लगा तो उसने एक दूसरी महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसका वीडियो शूट करके अपनी पत्नी और ससुर के मोबाइल पर भेज दिया। अपनी पत्नी को सबक सिखाने के चक्कर में पति अब जेल पहुंच चुका है। 
विज्ञापन

2 of 4
couple
आपको बता दें कि यह मामला हैदराबाद के लाल बहादुर नगर का है। साल 2016 में यहां रहने वाले विबावसु की शादी मुतामिज नगर की रहने वाली अनुषा के साथ हुई थी। पुलिस ने बताया कि शादी के बाद दोनों 15 दिनों तक साथ रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ था और अनुषा अपने मायके वापस आ गई थी। दोनों परिवारों ने अनुषा और विबावसु के बीच सब ठीक करने ककी काफी कोशिश की पर कुछ न हो सका।
विज्ञापन

3 of 4
couple
अनुषा ने फैमिली कोर्ट में विबावसु से तलाक लेने के लिए केस दायर किया। उसने तलाक फाइल करने का कारण विबावसु का नपुंसक होना बताया। विबावसु को जब तलाक के इस कारण के बारे में पता चला तो वह काफी गुस्सा हो गया। उसने पत्नी द्वारा लगाए गए इस आरोप को झूठा साबित करने के लिए एक दूसरी महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और इसका पूरा विडियो शूट कर अपनी पत्नी और ससुर को भेज दिया। विबावसु ने पूरे 5 मिनट का विडियो बनवाया। पुलिस ने ये भी बताया कि उनका ये वीडियो कोई और व्यक्ति रिकॉर्ड कर रहा था। 
विज्ञापन

4 of 4
अनुषा के परिवार वालों ने विबावसु की इस हरकत पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया है। वहीं पुलिस की पूछताछ में विबावसु ने अपना जुर्म कबूल किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें