फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत पति के संस्कार के बाद महिला को लगी ऐसी अजीबो-गरीब लत, सुनते ही चौंक जाते हैं लोग

Mon, 04 Jun 2018 10:20 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ash
किसी करीबी की मौत का शोक लोग अलग-अलग तरीके से मनाते हैं। कोई सबके सामने फूट-फूटकर रोता है तो कोई बंद कमरे में। मगर एक महिला ऐसी है जो अपने पति की मौत से इतना टूट गई कि उसे अजीबो-गरीब लत लग गई। उसने ऐसा काम करना शुरू कर दिया जिसके बारे में सोचना तो दूर, सुनकर भी लोग सिहर जाते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
Women Eats Ash
इस महिला का नाम केसी है। इसके पति शॉन की मौत अस्थमा अटैक की वजह से हो गई थी। पति के अंतिम संस्कार के बाद वह घर में अकेली थी। वह पति की राख को डिब्बे से पॉट में भर रही थी। तभी उसकी हाथ पर कुछ राख गिर गई। 

 
विज्ञापन

3 of 5
Women Eats Ash
महिला हाथ पर गिरे पति की राख को फेंकना नहीं चाहती थी। लिहाजा, उसने उसे चाट लिया। पहली ही बार जब उसने उसे चखा वह रुक नहीं पाई। उसने और राख चखी और देखते ही देखते ही उसे इसकी लत लग गई। इसके बाद वह जहां भी गई, राख से भरा बर्तन अपने साथ ले गई।

 

4 of 5
Ash
इतना ही नहीं वह पति के पसंदीदा व्यंजन भी बनाती थी, भले उसे खुद खाना ना खाना हो। कई बार तो वह अकेले में बातें भी करती थी। महिला की इन हरकतों से उसके दोस्त काफी परेशान थे। उन्हें डर था कि पति को गुजरे कई दिन बीतने के बाद भी वह गम से उबर नहीं पाई है। यह सारी बात केसी ने खुद दो साल पहले 'माई स्ट्रेंज एडिक्शन' के दौरान बताई थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ash
महिला ने कहा,'मुझे एहसास हुआ कि अगर मैं ऐसा करती रही तो राख भी एक दिन खत्म हो जाएगा और फिर मेरे पास पति की कोई भी निशानी नहीं बचेगी। तभी मैंने थेरेपी लेनी शुरू कर दी।' महिला भले ही अजीबो-गरीब लत से बाहर आ गई हो मगर विशेषज्ञों का मानना है कि यह सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है क्योंकि लाश को जलाने की प्रक्रिया के दौरान ऐसे रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है जिसकी वजह से राख कैरसिनोजेनिक बन जाता है। यानी राख के सेवन से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें