फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉप फ्लोर पर ही क्यों होते हैं मूवी थियेटर, नहीं जानते होंगे ये बात

Thu, 17 May 2018 10:51 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
movie theatre
मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने तो आप बहुत बार गये होंगे। कभी परिवार वालों के साथ तो कभी दोस्तों के साथ पर क्या आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि मूवी थिएटर ज्यादातर मॉल के टॉप फ्लोर पर ही क्यों रहते हैं। आइए आपको बताते हैं आखिर क्यों थिएटर टॉप फ्लोर पर ही होते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
movie theatre
पहला बड़ा कारण यह है कि अगर आप मूवी देखने जा रहे हैं तो आपको टॉप फ्लोर पर जाना ही होगा और उसके लिए आपको सारे शो रूम को देखते हुए जाना होगा। जिसमें कई शोरूम आपका ध्यान अपनी और खींचने में कामयाब होंगे। जी हां यही कारण है कि मल्टीप्लेक्स मॉल टॉप फ्लोर पर होते हैं जिससे बिजनेस में बढ़ोतरी हो। 
विज्ञापन

3 of 4
movie theatre
सिनेमाघरों के हॉल में एकसाथ बहुत सारे लोग मौजूद होते हैं। जिसके लिए सुरक्षा के इंतजाम होना भी बहुत जरूरी है। ऐसा देखते हुए कि टॉप फ्लोर पर आराम से एक साथ सब लोगों को आपातकालीन द्वार से बाहर निकाला जा सकता है। इसी बात का ध्यान रखते हुए ज्यादातर सिनेमाघर मॉल के टॉप फ्लोर पर होते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
movie theatre
मॉल में थियेटर टॉप पर होने का एक कारण यह भी है कि इसके लिए एक बड़ी जगह की जरूरत होती है। क्योंकि सिनेमाघर में बहुत सारी स्क्रीन होती है और हर स्क्रीन के लिए अच्छा खासा स्पेस चाहिए होता है और यह स्पेस टॉप फ्लोर पर बहुत आसानी से मिल जाता है। साथ ही मॉल में सिर्फ शॉपिंग  करने आए लोगों को भी किसी तरह की कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें