फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का एक ऐसा गांव जहां सीटी मारने पर ही सुनती हैं युवतियां, ऐसे ही देती हैं जवाब

Wed, 03 Jan 2018 10:57 AM IST
बिजार डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
DEMO
क्या आप यकीन करेंगे कि धरती पर एक ऐसा अनोखा गांव है जहां सीटी मारने पर युवतियां सुनती हैं और फिर पलटकर ऐसे ही जवाब देती हैं। हैरानी हुई न जानकर....

 
विज्ञापन

2 of 7
DEMO
हैरानी हो भी क्यों नहीं, दुनिया में जहां महिला को सीटी से एलर्जी होती है और मिनटभर में ऐसी किसी की ऐसी हरकत पर उनका पारा हाई हो जाता है वहीं इस गांव में महिलाओं को इस पर बुरा नहीं लगता। ताज्जुब है....

 
विज्ञापन

3 of 7
DEMO
दरअसल दुनियाभर में हजारों भाषाएं बोलकर बात की जाती हैं, लेकिन इस गांव में बात करने के लिए विसल(सीटी) ही लैंग्वेज है।
ये अनोखी भाषा यहां 'बर्ड लैंग्वेज' कहलाती है। उत्तरी तुर्की में काले सागर के क्षेत्र के पास 'कुसको' नामक अपनी इस खास भाषा का लिए विख्यात है।

​जी हां, यहां गांववाले सीटी बजाकर आपस में बातचीत करते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि लोग जब सीटी बजाते होंगे तो ये कैसे समझ में आता होगा कि कौन किसको बुला रहा है और किस से बात करना चाह रहा है..? गांव में तो बहुत से लोग रहते होंगे। 

 

4 of 7
SCREEN SHOT
आपको जानकर हैरानी होगी कि गांववालों ने यहां सीटी के तरीको में ही एक-दूसरों को नाम दिए हुए हैं। सबके नाम अलग-अलग तरीकों की सीटी की आवाज पर रखें गए हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
screen shot
​सिर्फ इतना ही नहीं बात कहने के लिए भी सांकेतिक सीटी को ही भाषा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। बड़े कमाल की बात ही कि इस गांव में सदियों से इस भाषा का इस्तेमाल हो रहा है। गांव के लोगों को यह भाषा उनके पूर्वजों से मिली है। 


 
विज्ञापन

6 of 7
screen shot
​यहां 10 हजार से भी ज्यादा लोग इस भाषा में बातचीत करते हैं। इस भाषा को पक्षी भाषा का नाम दिया गया है। सबसे बड़ी बात तो ये कि यूनेस्को ने इस भाषा को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया है। तो देखने चाहेंगे कि यहां गांव वाले कैसे करते हैं बात..? 

देखिए अमर उजाला की ये वीडियो 
विज्ञापन
विज्ञापन

देखें वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें