फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के सबसे क्रूर लोगों की ऐसी थी दरियादिली

Sun, 03 Apr 2016 12:28 PM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
1 of 10
तानाशाहों में मानवता के अंश - फोटो : storypick
आइए नजर डालें दुनिया के सबसे वहशी लोगों पर जिन्होंने लाख बुरा होने के बादजूद भी अपने जीवन में किए थे कुछ अच्छे काम।
 
विज्ञापन

तानाशाहों में मानवता के अंश

2 of 10
- फोटो : storypick
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है सद्दाम हुसैन का।  इराक का पांचवा राष्ट्रपति और कुर्दिश इलाकों में नरसंहार करवाने के लिए वाले इस शख्स ने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा पर पूरा जोर दिया था। प्राइमरी शिक्षा इसके दौर में सौ फीसदी रिकॉर्ड की गई और इसने इराक में एक शैक्षणिक कार्यक्रम भी चलाया ताकि पूरा देश शिक्षित हो सके।
विज्ञापन

तानाशाहों में मानवता के अंश

3 of 10
- फोटो : storypick
जर्मनी के तानाशाह हिटलर को कौन नहीं जानता? लाखों यहू‌दियों को मौत के घाट उतरवा देने वाले वाले इस शासक को धू्म्रपान पसंद नहीं था। उसका मानना था कि जर्मनी के लोग शुद्ध आर्यन वंशज है और इसलिए उनका धूम्रपान करना उन्हें अशुद्ध बनाता है।
 

तानाशाहों में मानवता के अंश

4 of 10
- फोटो : storypick
उत्तरी कोरिया का तानाशाह किम जौंग द्वितीय चीन के ओपेरा शो को पसंद करता था। यकीन करना मुश्किल है पर उसने आर्ट ऑफ ओपेरा पर एक किताब भी लिखी थी। ओपेरा असल में संगीत का एक जॉनर है जिसे खास तरह से गाया जाता है। दुनिया भर में इस जॉनर के कई दीवाने हैं।
विज्ञापन

तानाशाहों में मानवता के अंश

5 of 10
- फोटो : storypick
स्पेन का हिटलर कहा जाने वाला फ्रांनसिस्को फ्रांको ने भी मासूम लोगों पर अत्याचार ढाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन उसके मर जाने के बाद ही दुनिया को पता लग पाया कि वो एक बेहतरीन पेंटर भी था। उसके निजी चैंबर से कई सुंदर पेंटिंग्स मिलीं। उसका पोता उसकी काफी तारीफें भी करता था।
 
विज्ञापन

तानाशाहों में मानवता के अंश

6 of 10
- फोटो : storypick
कंबोडिया और वियतनाम में लगभग दो मिलियन लोगों की मौत का जिम्मेदार पोल पॉट को ठहराया जाता है। लेकिन एक क्रांतिकारी युद्ध छिड़वाने वाला ये शख्स लोगों के मुताबिक काफी मृदभाषी था। वो एक यूनिवर्सिटी प्रोफेसर भी था जिसे कई लोग पसंद करते थे।
 
विज्ञापन

तानाशाहों में मानवता के अंश

7 of 10
- फोटो : storypick
रूस का तानाशाह स्टालिन ने भी नरसंहार करवाया और लाखों बेगुनाहों की जानें लीं। लेकिन वो काफी अच्छी कविताएं भी लिखता था। 
 

तानाशाहों में मानवता के अंश

8 of 10
- फोटो : storypick
लीबिया में राजनेता और क्रांतिकारी के रूप में कर्नल गद्दाफी ने मानवाधिकार का जमकर हनन किया। लेकिन अपने कार्यकाल में उसने लीबिया के शिक्षा के स्तर को भी बढ़ाया। 

तानाशाहों में मानवता के अंश

9 of 10
- फोटो : storypick
कई देशों को जीत लेने वाला चंगेज खान जीत के लिए कितने भी मौतें देख सकता था। पर उसने कभी लोगों को किसी खास धर्म को चुनने के लिए बाधित नहीं किया। किसी भी धर्म के प्रति उसका नजरिया समान ही था।
 
विज्ञापन

तानाशाहों में मानवता के अंश

10 of 10
- फोटो : storypick
इटली के मुसोलिनी के कार्यकाल के दौरान स्कूल जाने वाले बच्चों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखी गई। वो एक अच्छा वायलिन प्लेयर भी था। राजनीति में जाने से पहले वो एक स्कूल में हेडमास्टर के तौर पर भी काम कर चुका था।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें