फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 और 1000 के नोटों के साथ ये क्या कर रहा है आरबीआई, नोटबंदी से लग चुका है झटका

Tue, 20 Mar 2018 09:36 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
demonetised notes
क्या आप जानते हैं कि आपके पुराने 500 और 1000 रुपए के नोट कहा हैं, किसके पास है और आपके पुराने नोटों के साथ क्या हो रहा है..? क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की..? आपने सोचा भी नहीं होगा कि जिन नोटों के लिए आपने दिन रात मेहनत कर इतना पसीना बहाया, उन नोटों का ऐसा हश्र होगा कि जानकर आप चौंक जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
demonitized old notes
दरअसल, कटर मशीन से इन नोटों को काटा जा रहा है। इसके बाद इन नोटों की ईंट बनाने का काम किया जा रहा है। आप जानते भी नहीं ये ईंट किस काम आने वाली है? जी हां, इन ईंटों को निलाम किया जाएगा। इसके बाद इन्हें आग लगाने में इस्तेमाल किया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 6
rbi
आरबीआई (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) ने एक आरटीआई के तहत यह जानकारी दी है। आरबीआई के अनुसार 30 अगस्त 2017 तक 15 लाख 28 हजार नोट वापस आ गए थे। उस वक्त यह बड़ा सवाल बन गया था कि अब इन नोटों का बैंक क्या करेगी..? 

 

4 of 6
truck
क्योंकि नोट चलन से बाहर हो चुके थे। यह नोट बाजार में तो वापस आएंगे नहीं तो फिर बैंक इन नोटों का क्या करने वाली है..? आरटीआई द्वारा पूछे गए सवालों का आरबीआई ने जवाब देते हुए जानकारी दी कि अब इन पुराने नोटों का विघटन किया जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 6
demonitized old notes
आरबीआई के मुताबिक इन नोटों की वेरीफिकेशन एंड प्रोसेसिंग के बाद इन्हें ब्रिकेड सिस्टम के जरिए ब्रिक्स में तैयार किया जाएगा। सबसे पहले इन नोटों को वैरीफाई किया जाता है, फिर इन नोटों को कटर मशीन में डालकर काटा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
demonitized old notes
कटे हुए नोटों को ब्रिकेडिंग मशीन में डाला जाता है, जहां प्रेसिंग के जरिए इन कटे हुए नोटों की ईंट तैयार की जा रही है। नोटों को ईंट की शक्ल दिए जाने के बाद इन ईंटों की नीलामी कर दी जाएगी और फिर इन्हें आग जलाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें