कहते हैं एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है। ये कुछ ऐसी ही तस्वीरें हैं जो बयां करती हैं उन लोगों का अहसास जो तनाव से गुजर रहे होते हैं। इस लड़की का नाम क्रॉफोर्ड है। 23 साल की क्रॉफोर्ड फोटोग्राफी पढ़ती और सीखती हैं। वो लुजियाना के बेटन राउज में रहती हैं। अपनी सीनियर थीसस पूरी करने के लिए उन्हें कॉलेज में किसी ना किसी मुद्दे पर अपना प्रोजेक्ट जमा करना था।
विज्ञापन
तनाव में रहने का दर्द
2 of 9
- फोटो : buzzfeed
क्रॉफोर्ड तनाव का शिकार रह चुकी हैं। उन्होंने सोचा क्यों ना वो अपने प्रोजेक्ट में तस्वीरों के माध्यम से यही बताएं कि तनाव से पीड़ित लोग अंदर से कैसा महसूस करते हैं। उन्होंने अपने प्रोजेक्ट का नाम 'एंकशियस हार्ट' रखा। सबसे पहली तस्वीर से उन्होंने बताया कि पीड़ित व्यक्ति को लगता है जैसे वो घुट रहा है। उसे ऐसा लगता है कि उसकी सांसें तेजी से चल रही हैं और चाहते हुए भी वो वैसा नहीं महसूस कर पाता है जैसा करना चाहता है।
विज्ञापन
तनाव में रहने का दर्द
3 of 9
- फोटो : buzzfeed
दूसरी तस्वीर की मदद से क्रॉफोर्ड ने बताया कि डिप्रेशन के दौरान व्यक्ति अपने ही विचारों में कैद है। उसे ऐसा लगता है कि वो जितना सोचता है चीजें उतनी ही बिगड़ती चली जाती हैं। वो जैसे अपनी ही सोच का कैदी हो जाता है। बदलना नामुमकिन सा लगने लगता है।
तनाव में रहने का दर्द
4 of 9
- फोटो : buzzfeed
इस तस्वीर से उन्होंने जाहिर किया कि तनाव में रहना ऐसा लगता है मानो घड़ी की सुइयां कहीं अटक गई हों। ऐसा गलता है जैसे वक्त आगे ही नहीं बढ़ रहा है। वो रुक गया है। उस शख्स को जिंदगी से डर लगने लगता है।
विज्ञापन
तनाव में रहने का दर्द
5 of 9
- फोटो : buzzfeed
तनाव से जूझ रहे व्यक्ति के लिए पल-पल कठिन होता है। उसे लगने लगता है कि वो कुछ भी कदम उठाने के लिए नाकाफी हो गया है। वो खुद को विक्षिप्त जैसा महसूस करता है। सबके अलग-अलग अहसास हो सकते हैं। किसी को लगता है जैसे उसके पेट में गढ्ढा हो गया है तो किसी को लगता है वो ऐसे स्विमिंग पूल में चला गया है जिसकी गहराई कोई अंत ही नहीं है।
विज्ञापन
तनाव में रहने का दर्द
6 of 9
- फोटो : buzzfeed
वो लगातार तनाव और चिंता के बीच हिलोरें लेते रहता है। तनाव में बिल्कुल भी किसी नतीजे पर निकल नहीं पाता और चिंता के दौरान वो अत्यधिक सोच में पड़ जाता है। दोनों के बीच व्यक्ति किसी एक से भी नहीं जीत पाता है।
विज्ञापन
तनाव में रहने का दर्द
7 of 9
- फोटो : buzzfeed
ये तस्वीर भी बहुत कुछ जाहिर कर ही देती है। तनाव में ऐसा महसूस होता है जैसे किसी ने दिमाग को कैद कर दिया हो। दिमाग आजाद होना चाहता है पर किसी ना किसी वजह से वो ऐसा कर नहीं पाता है।
तनाव में रहने का दर्द
8 of 9
- फोटो : buzzfeed
डिप्रेशन में ऐसा लगता है कि जैसे दिमाग बोझिल हो गया हो। उस पर जैसे किसी ने भरे हुए पानी की कई बोतलें रख दी हों जिसे दिमाग और शरीर संभाल नहीं पा रहा हो। आखिर में ऐसा शख्स अकेले में फूट पड़ता है।
तनाव से पीड़ित इंसान को नींद भी नहीं आती। उसे हर तरफ अंधेरा दिखाई देता है और कुछ करने की भी इच्छा नहीं होती। कई लोगों को नींद के ख्याल से भी डर लगने लगता है। वहीं कई लोगों को ऐसा भी लगता है कि उनके पीछे कोई परछाई पड़ी हो। है ना ये सभी अहसास खौफनाक?