बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के आबुधाबी स्थित होटल के बाथटब में अचानक निधन से लोगों के मन में कई सवाल घर कर गये हैं। फोरेंसिक रिपोर्ट में सामने आया है कि उनकी मौत बाथटब में डूबने से हुई है। बता दें यह कोई पहला मामला नहीं है, इस से पहले भी होटल के कमरों में कई मौतें हुई हैं, जिसमें नेचुरल डेथ से लेकर मर्डर और सुसाइड जैसे कई मामले सामने आए। इस तरह के हादसों के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसी मौत के बाद होटल के उस कमरे का क्या किया जाता है? आगे की स्लाइड्स में जानें कि आखिर उस कमरे के साथ क्या होता है...
विज्ञापन
2 of 4
hotel dubai
माइक होलोवेक्स जो कि एक इंटरनेशनल होटल में 10 साल तक मैनेजर रह चुके हैं उन्होंने अपने एक ब्लॉग में लिखा है कि यदि किसी इंसान की मौत होटल में हो जाती है तो सबसे पहले उस रूम को सील कर दिया जाता है। जब तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंच जाती तब तक होटल का कोई भी स्टाफ कमरे में मौजूद किसी भी चीज को हाथ नहीं लगा सकता।
विज्ञापन
3 of 4
hotel room
दूसरा जब तक मामले से जुड़ी पुलिस पूरी जांच नहीं कर लेती तब तक होटल का उस कमरे पर कोई भी अधिकार नहीं होता। जांच पूरी होने के बाद ही होटल उस कमरे का इस्तेमाल कर सकता है। पूरी जांच होने के बाद होटलकर्मी सबसे पहले कमरे की पूरी तरह से सफाई करते हैं। कमरे के हर एक कोने को बारीकी से साफ किया जाता है।
ऐसे मामलों में होटल मैनेजमेंट की कोशिश रहती है कि उस रूम का नंबर किसी को मालूम न हो, क्योंकि उस से लोग उस कमरे में रुकने से कतराते हैं। ऐसे में होटल के मालिक का नुकसान होता है। ज्यादातर मामलों में मीडिया के जरिए ये रूम नंबर लीक हो ही जाता है, जिसे देखते हुए कई बार होटल के कमरों की सीरीज को ही बदल दिया जाता है।