फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में खाने की मेज पर परोसा गया बीफ, नजर पड़ते ही हाजिरजवाब अटल जी ने कही थी बात...

Thu, 16 Aug 2018 04:41 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अटल बिहारी वाजपेयी - फोटो : SELF
अटल बिहारी वाजपेयी सिर्फ एक अच्छे कवि ही नहीं, दमदार वक्ता भी रहे हैं। कई मौकों पर उन्होंने अपनी हाजिरजवाबी का परिचय दिया। इससे जुड़े कई किस्सों का जिक्र उनकी जीवनी ‘हार नहीं मानूंगा’ में लेखक और पत्रकार विजय त्रिवेदी ने किया है। इन्हीं में से एक किस्सा, जब अमेरिका के दौरे पर एक शाम जब खाने की मेज पर उनके सामने बीफ परोसा गया।




 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Atal-bihari
अमेरिका गए भारतीय प्रतिनिधिमंडल में अटल वाजपेयी के साथ कांग्रेस नेता मुकुल बनर्जी भी थीं। सरकारी भोज के दौरान गोमांस भी परोसा जा रहा था। तभी बगल में बैठीं बनर्जी ने वाजपेयी जी का ध्यान उस ओर दिलाया तो उन्होंने फौरन कहा- ये गायें इंडिया की नहीं, अमेरिका की हैं।
विज्ञापन

3 of 4
Atal Bihari Vajpayee
इसी जीवनी में वाजपेयी जी के खाने-पीने के शौक का जिक्र भी किया गया है। आपातकाल के दौरान वह बेंगलुरु जेल में बंद थे। स्वास्थ्य कारणों से उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया। एनसीपी नेता डीपी त्रिपाठी उस वक्त वाजपेयी जी के बगल वाले कमरे में भर्ती थे।
विज्ञापन

4 of 4
अटल बिहारी वाजपेयी - फोटो : self
एम्स में इलाजरत वाजपेयी ने डीपी त्रिपाठी को बुलाया और पूछा, 'शाम के लिए क्या व्यवस्था है?' इसके बाद त्रिपाठी जी ने पास के फोन बूथ से एक परिचित को फोन किया और सारा बंदोबस्त करा लिया। शाम को दोनों ने अस्पताल में ही बैठक जमा ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें