फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी भी होती हैं जेल, जहां जाने से नहीं हिचकते कैदी

Mon, 28 Mar 2016 08:32 AM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
1 of 11
- फोटो : oddee
दुनिया की हर जेल वैसी नहीं होती जैसा आप और हम सोचते हैं। कुछ ऐसी भी जेल हैं जहां जाने के लिए कैदी  बुरा नहीं मानते। देखिए कौन सी हैं वो जेल।
 
विज्ञापन

अजीबोगरीब जेलें

2 of 11
- फोटो : oddee
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है साउथ अमेरिका के बोलिविया की सैन प्रेड्रो जेल का। इस जेल में 1500 कैदी रहते हैं। इस जेल की अलग बात ये है कि यहां कैदी को अपनी जेल खुद ही खरीदनी पड़ती है। इस जेल के अंदर जाने पर लगता ही नहीं कि ये एक जेल है। मार्केट, पार्क, हेयर-ड्रेसिंग सैलून, होटल, सब कुछ इसके अंदर है। अगर कैदी के पास रुपए हैं तो वो सबसे बढ़िया सेल खरीद सकता है।
विज्ञापन

अजीबोगरीब जेलें

3 of 11
- फोटो : oddee
अब जानिए फिलीपीन्स की सेबू जेल के बारे में। एक ऐसी जेल जहां कैदियों को एक साथ डांस करने की पूरी आजादी है। इस जेल के अंदर कैदियों के लिए बास्केटबॉल खेलने के लिए जगह, जिम, सभी कुछ है।  कैदियों को लाइव शो करने की आजादी होती है जिसे वो उन लोगों को दिखाते हैं जो टिकट लेकर जेल के अंदर शो देखने आते हैं।

अजीबोगरीब जेलें

4 of 11
- फोटो : oddee
ये तस्वीर है एक फाइव-स्टार जेल की। ऑस्ट्रिया के जस्टिजेनथ्रम लियोबेन एक ऐसी जेल है जो बाहर से किसी मल्टीनेशनल कंपनी की तरह दिखती है। यहां का क्राइम रेट ज्यादा होने के बावजूद जेलें इतनी सुंदर है कि किसी कैदी को अंदर जाने में शायद ही बुरा लगता हो।
विज्ञापन

अजीबोगरीब जेलें

5 of 11
- फोटो : oddee
रूस की क्रेस्टी जेल। दुनिया की सबसे भरी हुई जेल। ये रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में है। इस जेल में केवल तीन हजार कैदियों को रखने की जगह है, पर यहां दस हजार से भी ज्यादा कैदी ठूंस-ठूंस कर रखे जाते हैं। हर कैदी को लगभग चार मीटर की जगह मिलती है। पूरे हफ्ते में पंद्रह मिनट का समय मिलता है नहाने के लिए। है ना इसकी हालत रूह कंपा देने वाली?
विज्ञापन

अजीबोगरीब जेलें

6 of 11
- फोटो : oddee
ये है दुनिया की सबसे छोटी जेल। नाम है सार्क ‌प्रिजन। ये इंग्लिश चैनल के रास्ते में आने वाली एक जगह ग्योर्नसे में है। इसे 1856 में बनाया गया था। इसमें धक्का मार-मार कर भरने के बाद भी दो लोगों को भरा जा सकता है। इसे अभी लोग रात भर के सफर के दौरान ठहरने के लिए उपयोग में लाते हैं।
विज्ञापन

अजीबोगरीब जेलें

7 of 11
- फोटो : oddee
जेल में सुरक्षा ना हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। जिस जेल में सबसे कड़ी सुरक्षा है उसका नाम है कोलोरैडो की एडीएक्स जेल। ऐसी जगह जहां कैदियों को अपने सेल से हफ्ते में नौ घंटों के लिए बाहर निकलने दिया जाता है। उन्हें एक-दूसरे से बात नहीं करने की इजाजत नहीं। कमरे पूरी तरह से कंक्रीट के बने हैं और फर्नीचर को हिलाया भी नहीं जा सकता। 
 

अजीबोगरीब जेलें

8 of 11
- फोटो : oddee
ये स्पेन की ऐसी जेल हैं जहां कैदियों को परिवार समेत रहने दिया जाता है। यहां की सरकार का मानना है कि ऐसे कई बदकिस्मत बच्चे होते हैं जिन्हें पैदा होते ही या बड़ा होने के दौरान अपने अभिभावकों को जेल में देखना पड़ता है। इसे देखते हुए स्पेन की जेल अरनजुएज को इस तरह से बनाया गया है जहां जेल कोई बेडरूम सा दिखता है। बच्चों के लिए दीवारों पर कार्टून कैरेक्टर, झूले, खिलौने, पढ़ाई-लिखाई का पूरा इंतजाम और साथ ही हर समय माता-पिता भी मौजूद।

अजीबोगरीब जेलें

9 of 11
- फोटो : oddee
ये है नॉर्वे का बस्टोए आईलैंड लो सेक्योरिटी प्रिजन। ऐसी जेल जहां पर्यावरण का पूरा ख्याल किया जाता है। यहां हरियाली अच्छी-खासी है और लगातार पौधे उगाए जाते हैं।
 

अजीबोगरीब जेलें

10 of 11
- फोटो : oddee
मेक्सिको का केरेसो शेटूमल। एक ऐसी जेल जहां पिछले दस सालों से कैदियों के बीच एक भी झगड़े की कोई रिपोर्ट नहीं आई। यहां के कैदी बाहर निकलना ही नहीं चाहते। बढ़िया खाना-पीना और आराम सब कुछ मौजूद है।
विज्ञापन

अजीबोगरीब जेलें

11 of 11
- फोटो : oddee
कैलिफोर्निया की ऐल्काट्रेज जेल। इसे दुनिया के सबसे मशहूर जेलों में से माना जाता है। पिछले 29 सालों में यहां से एक भी कैदी भाग नहीं पाया। यहां की सुरक्षा वर्ल्ड-क्लास है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें