ऐसी कई नौकरियां हैं जो डॉक्टरी दुनिया से जुड़ी हैं। ये डॉक्टर बनने से अलग हैं और इनमें कमाई भी अच्छी है।
विज्ञापन
फ्लेवरिस्ट
2 of 11
- फोटो : oddee
यूं तो अक्सर हम खाने-पीने की चीजों के स्वाद चर्चा करते रहते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि स्वाद चखने के काम को आप अपना पेशा भी बना सकते हैं? इस पेशे को फ्लेवरिस्ट कहते हैं। इस पेशे में वाइन से लेकर कैंडी, सब कुछ चख कर उसके स्वाद के बारे में बताना होता है।
विज्ञापन
सेक्स सरोगेट
3 of 11
- फोटो : oddee
इप्सा (इंटरनेशनल प्रोफेशनल सरोगेट्स असोसिऐशन) एक ऐसी संस्था है जो सरोगेट मदर्स के लिए पार्टनर मुहैया कराती है। उनके लिए सरोगेट मदर एक क्लाइंट होती है जिसे जरूरत के वक्त साथी की जरूरत होती है। वो उनके साथ रहकर मानसिक और शारीरिक, दोनों ही तरीकों से मदद करते हैं।
फ्लेबॉटोमिस्ट
4 of 11
- फोटो : oddee
मेडिकल साइंस की दुनिया में खून की अहम भूमिका है। फ्लेबॉटोमिस्ट बनना एक ऐसा काम है जो लोगों के बदन से खून निकालने, चढ़ाने, ट्रांसफ्यूज करने, दान देने और अन्य तरह के शोध कार्यों का काम देखते हैं। ऐसे कई लोग हैं जो इस पेशे को जगह-जगह घूम कर करते हैं और मोटा कमाते हैं। इस पेशे को ट्रैवल फ्लेबॉटोमी कहते हैं।
विज्ञापन
स्लीप टेक्नोलॉजिस्ट
5 of 11
- फोटो : oddee
मेडिकल साइंस काफी रोचक है। ऐसे कई लोग हैं जिन्हें अनिद्रा या फिर बहुत नींद आने की शिकायत होती है। तो वहीं कई मरीज ऐसे होते हैं जिन्हें जांचने के लिए डॉक्टरों को उनके स्लीप-साइकिल यानी के सोने के चक्र को चेक करना होता है। स्लीप टेक्नोलॉजिस्ट बनना ऐसा ही पेशा है जिसमें मरीज के उठने, सोने और नींद के पूरे चक्र पर नजर रखना होता है। इसकी रिकॉर्डिंग करनी होती है।
विज्ञापन
वेट नर्स
6 of 11
- फोटो : oddee
वेट नर्स बनना औरतों के हिस्से आता है। वो एक ऐसा काम है जिसमें महिलाओं को अपने स्तन का दूध देने या किसी अन्य बच्चे को पिलाने के रुपए मिलते हैं। इस पेशे को विदेश में कई औरतें अपनाती हैं।
विज्ञापन
ह्यूमन गिनी पिग
7 of 11
- फोटो : oddee
मेडिकल की कोई जानकारी हुए बगैर भी इस दुनिया में अपनी भूमिका अदा करना चाहते हैं तो आपके लिए ह्यूमन गिनी पिग बनना सही जरिया हो सकता है। आप सेहत से फिट हैं, तो ऐसे कई सब्जेक्ट स्टडीज पड़ी हैं जिनके टेस्टिंग के लिए लोग चाहिए होते हैं। अगर अपनी जान को ताक पर रखकर या फिर शौक में आकर टेस्टिंग के लिए दे सकते हैं, तो अच्छी कमाई का तरीका है।
ऐग डोनर
8 of 11
- फोटो : oddee
स्पर्म डोनर के बारे में तो जानते ही होंगे। अब जानिए ऐग डोनर के बारे में। ऐसा पेशा जो महिलाओं के लिए है। ऐसी कई औरतें हैं जो सरोगेट मदर नहीं बनना चाहती, लेकिन उन्हें अपने अंडाणुओं को बेचने में दिक्कत नहीं है। इस काम को करने वाली संस्थाएं बताती हैं कि उनके पास ऐसे लोगों के फोन आते हैं जो ज्यादातर 29 साल से कम और सुंदर लड़कियों के ऐग्स को खरीदना चाहते हैं।
स्नेक मिल्कर
9 of 11
- फोटो : oddee
आज कई बीमारियों के लिए हमारे पास टेस्टेड दवाइयां हैं। लेकिन इन्हें टेस्ट करने के लिए काफी शोध किया जाता है। स्नेक मिल्कर एक ऐसा ही पेशा है। सांपों के जहर पर हर तरह की टेस्टिंग करने वाले ये लोग, किसी जादुई दवाई को बनाने की मेहनत में जुटे रहते हैं।
मास्टर स्निफर
10 of 11
- फोटो : oddee
क्या आपको पता है कि स्पेस में जाने वाली हर छोटी से बड़ी चीज को पहले स्पेशलिस्ट सूंघकर उसे ओके करते हैं। इन्हें मास्टर स्निफर कहते हैं। ये एक जूते से लेकर लोहा, हर चीज बड़ी परख के साथ सूंघते हैं।
केवल हम इंसानों के ही दांतों में दिक्कत आए, ऐसा तो कहीं लिखा नहीं है। जानवर भी आए-दिन दांत की समस्याओं से दो-चार होते रहते हैं। जब घोड़ों के साथ ये दिक्कत आती है तो उनके अस्तबल में इकाइन डेंटिस्ट को पहुंचना होता है। घोड़ों का मुंह खोलकर समस्या पकड़ना और उनको ऑपरेट तक करना, इनका काम यही है।