फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखा चैलेंज: ए4 कागज से अपनी कमर नाप रही हैं युवतियां

Thu, 17 Mar 2016 12:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : mirror.co.uk
आए दिन कोई न कोई अजीबोगरीब चैलेंज आते रहते हैं। खासकर लड़कियां अपनी फिट और स्लिम बॉडी दिखाने के लिए ऐसा करती रहती हैं। इसी में एक और चैलेंज जुड़ गया है। चीन की लड़कियां अपनी कमर कागज से भी पतली साबित करने पर तुली हैं।
विज्ञापन

कागज जितनी पतली है इन लड़कियों की कमर

2 of 7
- फोटो : mirror.co.uk
ये लड़कियां ए4 शीट को लंबाई में अपनी कमर या पेट पर रखती हैं और तस्वीर लेती हैं। फिर सोशल मीडिया पर डाल कर ये दिखाती हैं कि इनकी कमर उस पेपर जितनी या उससे भी कम है।
विज्ञापन

कागज जितनी पतली है इन लड़कियों की कमर

3 of 7
- फोटो : mirror.co.uk
एक ए4 का कागज 21 सेंटीमीटर का होता है। आपने भी ए4 शीट का तो इस्तेमाल किया ही होगा तो आप समझ सकते हैं इनकी कमर कितनी पतली हैं।

कागज जितनी पतली है इन लड़कियों की कमर

4 of 7
- फोटो : twitter
इन चैलेंज में भाग ले रहीं महिलाओं और लड़कियों का मानना है कि इसे बहुत आसानी से किया जा सकता है और खुद को फिट रखा जा सकता है। ये तस्वीरें सोशल साइट सीना वीबो पर शेयर हो रही हैं। इस साइट को चीन का ट्विटर कह सकते हैं।
विज्ञापन

कागज जितनी पतली है लड़कियों की कमर

5 of 7
- फोटो : mirror.co.uk
हालांकि कई लोगों ने इसकी बुराई भी की है और चिंता व्यक्त की है कि इस तरह का ट्रेंड दिखाना गलत और झूठा है। इससे पहले भी कई उल्टे सीधे चैलेंज आते रहे हैं।
विज्ञापन

कागज जितनी पतली है इन लड़कियों की कमर

6 of 7
- फोटो : mirror.co.uk
इससे पहले जनवरी में एक ट्रेंड चला था जिसमें महिलाएं अपना टॉप उठा कर अपने ब्रेस्ट के नीचे पेन दबा कर तस्वीर खींचती थीं। इससे वो ये साबित करती थीं कि वे 'असली महिला' हैं। यहां तक कि कुछ ने तो पेन-पेंसिल के बजाए बोतल लगा कर तस्वीर खींती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कागज जितनी पतली है इन लड़कियों की कमर

7 of 7
paper waist challenge - फोटो : mirror.co.uk
बेली बटन चैलेंज भी आपको याद होगा जिसमें ये लड़कियां अपने हाथ को कमर के पीछे से ले जाकर अपनी नाभि छूती थीं। इससे ये साबित होता था कि आपकी कमर कितनी पतली है। जिस कदर ये चैलेंज बढ़ते जा रहे हैं, लगता नहीं आने वाले वक्त में ये बंद होने वाला है बल्कि ऐसे ही अनोखे चैंलेंज आते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें