भारत की शादियों में कई तरह की रस्में निभाई जाती हैं। दूल्हा और दुल्हन शादी के दिन को अपने सपनों की तरह जीते हैं। वह इस दिन को यादगार बनाने के लिए क्या-क्या नहीं करते लेकिन अब ये शादियां किसी और तरह से यादगार बनने लगीं है। परिवार वालों के साथ साथ शादी में पहुंचे मेहमान भी इन घटनाओं के तमाशबीन बन जाते हैं। कभी कोई दुल्हन मंडप से भाग जाती है तो कभी दूल्हा बहाना बनाकर फरार हो जाता है। कभी कोई प्रेमी अपनी प्रेमिका की शादी में आकर उसे सिंदूर लगा देता है तो कभी वरमाला के समय दूल्हे का चेहरा देख निकल जाती है दुल्हन की चीख। जी हां कुछ ऐसी ही अजीबोगरीब शादियां आजकल ट्रेंड में हैं। आइए आपको शादियों में हुई कुछ ऐसी घटनाओं से रूबरू कराते हैं....