बड़े अरमानों से यह जनाब दूल्हे राजा बनकर इस सजी-धजी कार में विराजमान हुए होंगे। इन्हें क्या पता था कि बीच रास्ते ही इनके अरमानों पर पानी फिर जाएगा।
विज्ञापन
2 of 6
Bridegroom
- फोटो : Express Tribune Video
अपनी दुल्हनिया को लाने के लिए दूल्हे राजा कार में सवार होकर घर से निकले ही थे कि फूफा जी की तरह यह कार बीच रास्ते ही रूठ गई और चलने का नाम ही नहीं ले रही थी।
विज्ञापन
3 of 6
Bridegroom
- फोटो : Express Tribune Video
कोई और चारा न दिखा तो बेचारा दूल्हा खुद ही गाड़ी से उतरा और अपनी नाव को किनारे तक पहुंचाने में जुट गया।
4 of 6
Bridegroom
- फोटो : Express Tribune Video
Point To Be Noted: पानी में उतरते ही दूल्हे मियां ने अपने चप्पल उतार लिये, वर्ना वे खराब हो जाते तो सालियां चुराती क्या?
विज्ञापन
5 of 6
Bridegroom
- फोटो : Express Tribune Video
जितनी तत्पर्ता से यह शख्स कार को धक्का दे रहा है उसे देखकर तो लग रहा है मानो वह भूल गया है कि वह दूल्हे का भाई नहीं बल्कि खुद दूल्हा है। हालांकि, बीच-बीच में उसकी झुंझलाहट भी साफ दिख रही है।
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गुजरनवाला की गलियों से निकलता हुआ जब यह वीडियो विश्वपटल पर पहुंचा तो देखते ही देखते वायरल हो गया। जो भी इसे देख रहा है पहले तो दूल्हे के प्रति अफसोस जता रहा है। वहीं, दूसरे ही पल वीडियो खत्म होते ही अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है। देखें वह वायरल वीडियो जिसे एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने फेसबुक पर पोस्ट किया है-