फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24वीं मंजिल से शख्स ने लगा दी छलांग, पैराशूट ने भी दे दिया धोखा, फिर भी बच गई जान

Tue, 27 Feb 2018 01:04 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Bungee Jumping - फोटो : YouTube
बंजी जंपिंग जितने भी लोगों ने किया, उनमें से अधिकतर लोगों में एक बात कॉमन रही है। वे जंप करने से पहले एक दफा नीचे झांककर गहराई नापने की कोशिश जरूर करते हैं। इनमें से भी ऐसे कई लोग ऐसे हैं जिनके मन में यह ख्याल आता है कि अगर रस्सी टूट गई या पैराशूट खुला ही नहीं तो क्या होगा?
विज्ञापन

2 of 4
Bungee Jumping - फोटो : YouTube
मगर एक शख्स ऐसा है जिसने ना सिर्फ 24वीं मंजिल (246 फीट) से छलांग लगा दी बल्कि पैराशूट ना खुलने के बावजूद वह जिंदा बच गया। खबर हैरान कर देने वाली जरूर है। मगर 'द सन' में छपी खबर के अनुसार यह शख्स जिंदा बच गया। हालांकि, इसे थोड़ी चोटें भी आई हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
Bungee Jumping
यह घटना स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में घटी। गौरतलब है कि वहां ऐसा काम करना जुर्म नहीं है। स्टॉकहोम पुलिस ने कहा, 'अगर इसे नियमों के अनुसार और अनुमति लेकर किया जाए तो यह अपराध नहीं माना जाएगा।'
(अगली स्लाइड में देखें वीडियो)
विज्ञापन

इस शख्स की पहचान उजागर नहीं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार इसके दोस्त ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें