टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली अपनी परफॉर्मेंस से और फील्ड के बाहर अपने स्टाइल से कई दिलों पर राज करते हैं। वैसे तो विराट के कई हमशक्ल समय-समय पर सामने आते रहते हैं। इसमें ताजा नाम है प्रिंस बदोनिया। प्रिंस को देखकर विराट कोहली के फैन हैरान हो जाते हैं। लोग समझते हैं कि वही विराट कोहली हैं।
विज्ञापन
2 of 4
virat kohli duplicate
प्रिंस दिखने में हूबहू विराट कोहली जैसे हैं। वह बिल्कुल उनकी ही तरह कपड़े पहनते हैं और विराट के जैसे ही लाइफ जीना पसंद करते हैं। प्रिंस ने अपनी दाड़ी भी विराट जैसी ही रख रखी है।
विज्ञापन
3 of 4
virat kohli duplicate
आपको जानकर हैरानी होगी जब एक बार प्रिंस टीम इंडिया का मैच देखने गए थे। तब जैसे ही स्क्रीन पर प्रिंस दिखाई दिए तो उन्हें देखकर खुद विराट भी हैरान रह गए थे। विराट उस समय मैदान में खेल रहे थे। स्क्रीन पर प्रिंस को देखकर वह जोर-जोर से हंसते लग गये थे।
बता दें, आईपीएल में विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान हैं। हाल ही में मैच के दौरान 'विरुषका' के रोमांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुष्का ने विराट को फ्लाइंग किस दी है।